फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake and adulterated medicines being supplied in the district

Shamli News: जिले में सप्लाई की जा रहीं नकली और मिलावटी दवाइयां

Wed, 13 Sep 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 13 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fake and adulterated medicines being supplied in the district
शामली। दूसरे प्रदेशाें के लोग मिलावटी ओर नकली दवाइयां सप्लाई कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की अभी तक की जांच और छापामारी के दौरान सामने आया है कि शामली में गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरियाणा के करनाल, उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रूडकी, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मोहाली से नकली और मिलावटी दर्द निवारक, एंटीबायोटिक दवाइयों की सप्लाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने 10 वाद दायर कराने के साथ-साथ नौ मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस भी निरस्त कराए हैं। विभाग ने नकली दवाई सप्लाई करने वाली रुड़की की कंपनी के एक पदाधिकारी को 10 साल की सजा कराने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन



मिलावटी चार लाख 80 हजार की दवाइयों को किया सील
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ साल में जिले में छह बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। जिसमें 269 सैंपल दवाइयों के लिए गए थे। जिनमें से नकली और मिलावटी दवाइयां मिलने पर 10 केस सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। इसके अलावा अब तक 4 लाख 80 हजार की दवाइयों को सील किया गया। सबसे अधिक मिलावटी दवाइयां शामली के अलावा झिंझाना, कैराना, थान भवन क्षेत्र की मेडिकल स्टोरों पर बिकती मिली। जिस पर स्टोरों के लाइसेंस कैंसिल किए गए।
विज्ञापन


चंद रुपयों के लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे आसपास प्रदेशों के लोग
अधिकारियों के अनुसार, मिलावटी और नकली दवाइयों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि के लोग आधे से भी कम दामों में बेचते हैं। जबकि मरीजों को यह दवाइयां निर्धारित रेट पर ही मिलती है। जांच में सामने आया है कि ज्यादा लाभ के लालच में ये दवाइयां बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों और प्रदेशों के दवाइयों के नमूने पाए गए अधोमानक
हिमाचल प्रदेश के शिमला के नौ , जिनमें प्रोक्लोरपेराजिन, एंटी बायोटिक दवाइयां शामिल हैं।
उत्तराखंड के रुड़की की चार, जिनमें डाइक्लोफेनाक, ऑफलाक्स और एंटी बायोटिक दवाइयां शामिल है।
उत्तराखंड के हरिद्वार की नौ, जिनमें डिक्लोफेनक दर्द निवारक दवा शामिल है।
मेरठ की एक जिसमें सुफरोकिसम एंटी बायोटिक।
मुजफ्फरनगर से एक डॉक्सीसाइक्लिन जो दर्द की दवाई है।
हरियाणा के करनाल की एक एंटीबायोटिक है।
चंडीगढ़ के मोहाली की एक जिसमें ओफ्लोक्सासिन शामिल है।
गाजियाबाद ओर देहरादून की एक , जिसमें सिप्रोफ्लोक्सासिन एंटी बायोटिक दवाई शामिल है।
रूडकी की एक, एमोक्सीसिलिन एंटीबायाेटिक दवाई नकली पाई गई है।
उम्र कैद तक की हो सकती है सजा
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय का कहना है कि यदि दवा की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है तो दोषी पर 3 से लेकर 5 साल तक की सजा और नकली दवाएं पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed