{"_id":"6817be04fa9cc705d602f377","slug":"factory-owner-duped-of-rs-23-lakh-in-the-name-of-completing-online-task-shamli-news-c-26-1-sal1002-141358-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फैक्ट्री मालिक से ऑनलाइन टास्क पूरा कराने के नाम पर 23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फैक्ट्री मालिक से ऑनलाइन टास्क पूरा कराने के नाम पर 23 लाख ठगे
विज्ञापन
कैराना। टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर टास्क पूरा करके पैसा कमाने का लालच देकर साइबर ठग ने कस्बे के बर्फ फैक्ट्री मालिक आसिफ से करीब 23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर सेल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी बर्फ की फैक्ट्री के मालिक आसिफ ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम वीआईपी टास्क चैनल से मैसेज आया था। मैसेज में टास्क पूरा करने पर पैसा कमाने का लालच दिया गया। जिस पर उसने 15 अप्रैल को पेटीएम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 16 अप्रैल को तीन किस्तों में 50 हजार व दो बार 25-25 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से भेजे। 17 अप्रैल को दो किस्तों में साढे चार लाख रुपये व 6 लाख 78 हजार 242 रुपये आरटीजीएस द्वारा भेजे दिए।
19 अप्रैल को भी 10 लाख रुपये आरटीजीएस सेभेजे गए। इस प्रकार उसने कुल 22 लाख 78 हजार 242 रुपये जमा करा दिए। बाद में जब पैसा वापस नहीं आया तो उसे ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। इस मुकदमे की जांच साइबर थाने पर तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
साइबर ठगी से बचने के लिए यह करें
कैराना। साइबर थाने के निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि किसी अनजान नंबर की लालच भरी काल के बहकावे में नही आएं। किसी को भी अपने आधार कार्ड, बैंक खाते, एटीएम कार्ड, के बारे में जानकारी नहीं दें। मोबाइल फोन पर आने वाला ओटीपी किसी को शेयर नहीं करें, अगर अंजान नंबर से किसी अपने के एक्सीडेंट अथवा गिरफ्तारी की सूचना आती है तो पहले संबंधित थाने व अस्पताल से संपर्क करके सही जानकारी लेने के बाद ही अगला कदम उठाएं।