फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fabricated ward of 32 beds will be made in the district hospital

जिला अस्पताल में 32 बैड का बनेगा फेब्रिकेटिड वार्ड

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fabricated ward of 32 beds will be made in the district hospital
जिला अस्पताल में 32 बेड का बनेगा फेब्रिकेटिड वार्ड
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन स्तर से जिला संयुक्त चिकित्सालय में 32 बेड का फेब्रिकेटिड वार्ड बनाने की कवायद शुरू हुई है। लखनऊ से आई टीम जगह के लिए सर्वे कर चुकी है। जिला अस्पताल में आयुष विंग के पास की जगह का चयन किया गया है।
कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इस समय भी जिले में कोरोना के चार सक्रिय केस चल रहे हैं। मई महीने में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए शासन ने जिले में 32 फेब्रिकेटिड वार्ड बनाने की कवायद शुरू की है। करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ से आई टीम जिला अस्पताल में उपलब्ध जगह का सर्वे कर चुकी है। आयुष विंग के पास की जगह वार्ड के लिए चयनित की गई है। इस समय जिला अस्पताल में कोविड अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर से अब तक किसी मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि शासन ने जिला अस्पताल के भवन से अलग फेब्रिकेटिड वार्ड बनाने का निर्णय इसलिए लिया है कि जिला अस्पताल में आने वाले अन्य बीमारी के मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शासन स्तर से जिला अस्पताल में 32 बेड का फेब्रिकेटिड वार्ड बनाने की योजना है। करीब एक सप्ताह पहले लखनऊ से टीम आकर जगह का सर्वे कर चुकी है। शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। फेब्रिकेटिड वार्ड का प्रयोग कोरोना के मरीजों के लिए किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसे आईसीयू के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed