फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye surgeon of district hospital submitted resignation to CMS

Shamli News: जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन ने सीएमएस को सौंपा इस्तीफा

Thu, 16 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eye surgeon of district hospital submitted resignation to CMS
शामली। जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. शबीब की आईडी पर सहारनपुर में निजी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना संचालित होने का मामला जानकारी में आया है। जिला अस्पताल के सीएमएम डॉ. किशोर आहूजा ने जांच के लिए दो चिकित्सकों की कमेटी गठित की है। उधर, नेत्र सर्जन ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब दो साल से नेत्र सर्जन के पद पर रहे डॉ. शबीब की आईडी पर सहारनपुर में निजी अस्पताल चलने का मामला उस समय सामने आया जब जिला अस्पताल का रजिस्ट्रेशन आयुष्मान योजना में करने के लिए चिकित्सक की आईडी आयुष्मान के नोडल को भेजी गई। वहां से पता चला कि डॉ. शबीब के नाम पर पहले से सहारनपुर का एक निजी अस्पताल संचालित है। इस वजह से जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में केंद्र सरकार को आयुष्मान भारत योजनाओं की सेवाओं के लिए स्वीकृति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है। इसकी जांच के लिए डॉ. अनुरागी और डॉ. कर्मवीर की कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। इस बारे में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह डॉ. शबीब ने पारिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। उधर, डॉ. शबीब ने बताया कि उन्होंने पारिवारिक समस्याओं के चलते इस्तीफा दिया है। उनके नाम की आईडी से सहारनपुर में निजी अस्पताल संचालित होने के बारे में उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के नेत्र ऑपरेशन फिर हुए बंद
शामली। जिला अस्पताल में माइक्रोस्कॉप मशीन न होने से मरीजों के आंखों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। करीब दो माह पहले पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के प्रयास से टिकौला शुगर मिल की तरफ से माइक्रोस्कॉप मशीन उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद से मरीजाें के ऑपरेशन किए जा रहे थे। अब नेत्र सर्जन डॉ. शबीब के इस्तीफा देने से मरीजों की आंखों के ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे। सीएमएस का कहना है कि शासन को नेत्र सर्जन की नियुक्ति के लिए मांग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed