फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eye flu patients are increasing, eye drops are decreasing in the hospital

Shamli News: आई फ्लू के बढ़ रहे मरीज, अस्पताल में कम होने लगी आई ड्रॉप

Tue, 01 Aug 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Eye flu patients are increasing, eye drops are decreasing in the hospital
शामली सीएचसी में दवा लेने लिये मरीजो की लगी भीड संवाद
- सीएचसी में सुबह आई ड्रॉप खत्म होने पर मरीजों में रोष, अव्यवस्था का बना माहौल
विज्ञापन

- आधे घंटे बाद पहुंची आई ड्रॉप का वितरण होने पर मरीज हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में आई फ्लू के मरीज बढ़ने से अस्पतालों में दवा कम पड़ने लगी है। सीएचसी शामली में सुबह को आई ड्रॉप खत्म हो गई, जिससे मरीजों में रोष फैल गया। औषधि वितरण कक्ष पर मरीजों की भीड़ लगने से अव्यवस्था का माहौल बन गया। बाद में आई ड्रॉप आने पर वितरण शुरू हुआ। इसके बाद मरीज शांत हुए।
जिले में आई फ्लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। आंखों की बीमारी से पीड़ित मरीजों की अस्पतालों में भीड़ लगी है। आंखों के मरीजों में 90 प्रतिशत मरी आई फ्लू से पीड़ित आ रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में दवा भी कम पड़ने लगी है। शुक्रवार को सीएचसी में दोपहर करीब एक बजे आई फ्लू के उपचार के लिए दी जाने वाली आई ड्रॉप खत्म हो गई थी। इसके अगले दिन शनिवार को मुहर्रम और फिर रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सीएचसी खुली तो मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को भी सीएचसी में आंखों के मरीजों की सुबह से ही भीड़ लग गई। हालत ये थी कि आंखों के मरीजों में दवा लेने के लिए आपाधापी मची हुई थी। इसके चलते सुबह करीब दस बजे आई ड्रॉप खत्म हो गई। आई ड्रॉप न मिलने पर मरीजों में रोष व्याप्त हो गया। आई ड्रॉप लेने के लिए मरीजों की भीड़ औषधि वितरण कक्ष के बाहर जमा हो गई। इसके बाद मरीजों को आई ड्रॉप के स्थान पर टेबलेट देनी शुरू की, लेकिन मरीज इससे संतुष्ट नहीं हुए। इस दौरान अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद आई ड्रॉप पहुंचने पर मरीजों को वितरण शुरू हुआ। इसके बाद मरीज शांत हुए। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि सुबह से मरीजों को आई ड्रॉप दी जा रही है। बीच में कुछ देर के लिए आई ड्रॉप खत्म हो गई थी। कुछ ही देर बाद आई ड्रॉप मंगवाकर सभी मरीजों को दे दी गई है। उनका कहना है कि आई ड्रॉप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
ये बोले मरीज
सीएचसी पर आए शामली निवासी विजय ने कहा कि वह आंख की जांच कराने आए थे। डाक्टर ने दवा लिख दी, लेकिन अब आधे घंटे से दवा नहीं मिल रही है।
मेहराज ने कहा कि आधे घंटे से आई ड्रॉप की इंतजार कर रही है, लेकिन अभी तक नहीं मिली है।
शोएब ने कहा कि वह आंख की दवा लेने आए हैं, लेकिन उन्हें आई ड्रॉप न होना बताया जा रहा है।
चार साल की पौत्री के लिए दवा लेने आए रमेश ने कहा कि लाइन में लगकर खिड़की तक पहुंचे, लेकिन आई ड्रॉप न होना बताया। बाद में आई ड्राप मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed