{"_id":"5e5aab908ebc3ef3963ae060","slug":"external-forces-will-handle-security-arrangements-for-chief-minister-yogi-s-program-shamli-news-mrt4715043163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी पुलिस फोर्स संभालेंगी सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी पुलिस फोर्स संभालेंगी सीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
बाहरी फोर्स संभालेंगी मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को प्रस्तावित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था बाहरी पुलिस फोर्स संभालेंगी। कार्यक्रम स्थल पर अधिकांश पुलिस बल बाहरी जनपदों का तैनात रहेगा। आसपास के जिलों से पुलिस फोर्स पहुंच गया है। सीएम की यात्रा के दौरान कड़ी चौकसी होगी। पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी सहारनपुर ने शामली पहुंचकर सीएम की सुरक्षा संबंधी तैैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शामली में भैंसवाल रोड पर पुलिस कार्यालय के निकट पुलिस लाइन का शिलान्यास करेंगे। पुलिस लाइन के मैदान ही जनसभा को मुख्यमंत्री योगी संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा घेरा और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनसभा स्थल पर अधिकतर पुलिस फोर्स बाहर का रहेगा। बाहर से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जिलों का पुलिस फोर्स पहुंच गया है। जिले के पुलिस बल की अधिकतर रास्ते और चौराहों पर ड्यूटी रहेगी, ताकि लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचने के लिए किसी तरह कोई परेशानी न हो। साथ ही बाहर से आने वाले फोर्स को जानकारी देने में लोकल पुलिसकर्मी सहयोग करेंगे। जिले के तीनों सीओ, तीन थाना प्रभारी, एसआई कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल समेत 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाकी पुलिस फोर्स बाहर का ही तैनात रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी बाहर की पुलिस फोर्स संभालेंगी। दोपहर में सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी शामली पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन में बनाए गए पंडाल में डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग की और उन्हें दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न होने की हिदायत देते हुए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एडीएम अरविंद कुमार, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और जिले के सीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा में ये तैनात रहेगा फोर्स
पीएसी - पांच कंपनी
एएसपी - तीन
सीओ - 11
कांस्टेबल - 552
इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर - 100
ट्रैफिक इंस्पेक्टर - 2
ट्रैफिक सब इंस्पेेक्टर - 4
ट्रैफिक हैड कांस्टेबल - 24
ट्रैफिक कांस्टेबल - 60
फायर ब्रिगेड -2