फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Expressing anger against opening rules

लॉकडाउन में नियम विरुद्ध दुकानें खोलने पर जताया रोष

Sat, 23 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Expressing anger against opening rules
नियम विरुद्ध दुकानें खोलने पर जताया रोष
विज्ञापन

झिंझाना। शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष आशीष मित्तल और कुछ अन्य व्यापारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की कि लॉकडाउन में दूसरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष और उस संगठन से जुड़े व्यापारी दुकानें खोलकर सामान बेच रहे हैं।

उनका कहना था कि कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानों के पीछे के दरवाजे से सामान बेच रहे हैं तो कुछ शटर खोलकर कपड़ा बेच रहे हैं। आशीष मित्तल ने आरोप लगाया कि कस्बे में कुछ व्यापारी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि व्यापारियों के साथ एक समान व्यवहार कर शेड्यूल के अनुसार दुकानें खुलवाई जाएं। इसके बाद पुलिस ने बाजार में पहुंचकर दुकानों का जायजा लिया। कुछ जगह पर अपनी दुकानों के बाहर खड़े लोगों को घर भेजा। उधर, दूसरे संगठन संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विनोद संगल का कहना है कि वे शटर बंद कर अपनी दुकान में मरम्मत कार्य करा रहे थे। उन पर दुकान खोलकर कपड़ा बेचना या उनके संगठन से जुड़े व्यापारियों पर नियम विरुद्ध दुकान खोलने के आरोप गलत है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित शेडयूल का पूर्ण पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed