फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Express love on valentines day

वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार

Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Express love on valentines day
शामली वेलनटाईन डे पर दुकान पर सजे टेडीवेयर - फोटो : SHAMLI
वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार को लोगों ने अपने अपने अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया। हिंदू संगठनों के बखेड़े की आशंका से पुलिस अलर्ट रही। पार्क, रेस्तरा में चेकिंग कर युवकों से पूछताछ हुई, लेकिन इन तमाम व्यवस्थाओं के बीच युगलों ने अपने प्यार का इजहार किया। दंपति ने इसे फैमिली संग मनाया। नवदंपति के साथ 70 साल के बुजुर्ग भी इसमें पीछे नहीं रहे।
महिला थानाध्यक्ष नीरज चौधरी अपनी टीम के साथ दोपहर दो बजे शहर के हनुमान धाम पहुंची और पार्क आदि में बैठे युवकों से बात की। उनसे यहां आने की वजह पूछी। इसी तरह कुछ युवतियों से भी बात की गई। इसके बाद टीम ने शहर के रेस्तराओं में जाकर भी पड़ताल की। महिला थानाध्यक्ष का कहना था कि पुलिस का इरादा किसी को परेशान करना नहीं था, बल्कि ये देखना था कि सार्वजनिक स्थल पर कुछ गलत तो नहीं हो रहा। कोई संगठन आदि बखेड़ा ना करे इसलिए पुलिस ने एतियातन ऐसा किया। पुलिस के इन तमाम इंतजामों के बावजूद कालेजों के आसपास छात्र-छात्राएं घूमते नजर आए। रेलवे स्टेशन के आसपास भी युगल नजर आए। हालांकि कुछ हाई क्लास परिवारों में भी वैलेंटाइन डे मनाया गया।
विज्ञापन

अक्षत मुस्कान का शादी के बाद पहला वैलेंटाइइन डे
अक्षत और मुस्कान की इसी साल दिसंबर में शादी हुई है। इन दोनों का ये पहला वैलेंटाइन डे था। दोनों ने अपने ही अंदाज में पूरे परिवार के साथ इसे मनाया। अक्षत ने बताया कि उनसे घर पर ही गुब्बारों से सजावट की थी और गिफ्ट देकर मुस्कान को विश किया। बाद में मम्मी पापा और पूरे परिवार ने साथ में डिनर किया। मम्मी ने शाही पनीर और मलाई कोफ्ता बनाया था। अक्षित से पीजा बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार के इजहार की कोई उम्र नहीं होती
कमला कालोनी निवासी करीब 70 वर्षीय डॉक्टर श्यामलाल संगल भी इसमें पीछे नहीं रहे। उन्होंने सुबह क्लीनिक पर जाने से पहले ही अपनी पत्नी प्रभा को विश किया। सुबह ही मॉर्निंग वॉक पर जाते हुए वह उनके लिए गुलाब के फूल लेकर आए थे। नाश्ते के बाद क्लीनिक पर जाते हुए फूल देकर विश किया और शाम को दोनों ने रेस्टोरेंट जाकर डिनर किया। डॉक्टर साहब ने कहा कि प्यार के इजहार की कोई उम्र नहीं होती।
दुुख सुख में सदा साथ रहने का वादा किया
कांबोज कालोनी निवासी शिल्पा ,साक्षी और शिल्पी तीनों ने अपनी अन्य दोस्तों के साथ वैलेंटाइन डे मनाया। बताया कि तीनों ने हमेशा एक दूसरे का दुख सुख में साथ निभाने का वादा किया।

सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे वैलेंटाइन डे ना मनाने के मेसेज
शुक्रवार को सोशल मीडिया पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के मेसेज भी वायरल होते रहे। लोगों ने जिले के जाबांज दो शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मेसेज चलाए। अपने स्टेटस पर भी लगाए थे। पुलवामा शहीदों की वर्षगांठ के कारण वैलेंटाइन डे ना मनाने की अपील भी कर रहे थे। हालांकि इसका काफी असर भी देखने को मिला। पहले की तुलना में इस बार सेलेब्रेशन कम रहा । रेस्तरा में भी भीड़ कम ही रही।

शामली वेलेंटाइन डे पर अक्षत व मुस्कान

शामली वेलेंटाइन डे पर अक्षत व मुस्कान- फोटो : SHAMLI

शामली वेलेंटाइन डे पर शिल्पा साक्षी व शिल्पी।

शामली वेलेंटाइन डे पर शिल्पा साक्षी व शिल्पी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed