फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Explosion in illegal firecracker factory, woman dead, three burnt

Shamli News: अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, महिला की मौत, तीन झुलसे

Sun, 03 Sep 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Explosion in illegal firecracker factory, woman dead, three burnt
शामली के मौहल्ला दयानंद नगर में विलाप करते मृतक महिला के परिजन
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी पर मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। विस्फोट में वहां काम कर रही एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन मामूली रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके से मकान मालिक के साथ वहां काम करने वाले लोग फरार हो गए। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के पति बीरसेन की ओर से मकान मालिक प्रिंस और आशीष के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच मोहल्ला दयानंद नगर नाला पटरी पर गली नंबर पांच के कोने पर प्रिंस अग्रवाल का मकान है। मकान के प्रथम तल पर उनका परिवार रहता है, जबकि नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने का का काम चल रहा था। नीचे के दो कमरों में पटाखों का भंडारण किया गया था। प्रिंस के पिता प्रमोद कुमार कस्बा कैराना में किराना की दुकान करते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पटाखों में अचानक आग लग गई। उस समय वहां पर तीन महिलाएं और एक युवक काम कर रहे थे। तेज धमाके के साथ पटाखों में हुए विस्फोट की चपेट में आकर महिला करतारी (65) पत्नी बीरसेन निवासी गली नंबर छह दयानंद नगर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि वहां काम कर रही दो महिलाएं व एक युवक मामूली रूप से आग में झुलस गए और उन्होंने भागकर जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही एफएसओ आलोक सिंह दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण आग को देखते हुए कैराना से एक और बड़ी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। जब तक आग बुझी तब तक पटाखों के धमाके होते रहे। घटना के बाद से मकान मलिक समेत वहां काम करने वाले अन्य लोग फरार हो गए। परिवार की महिलाएं भी मोहल्ले में दूसरे मकान में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल की टीम को मकान से बोरों में रखे पटाखों के रैपर व पैकिंग मशीन मिली है। मकान में रखे दो गैस सिलिंडरों को भी दमकलकर्मिंयो ने बाहर निकाला। दोपहर में एसपी अभिषेक व एएसपी ओपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे या भंडारण किया गया था, इसकी जांच कराई जा रही है। रिहायशी क्षेत्र में पटाखों का भंडारण करना और बनाना अवैध है। इसके लाइसेंस के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed