{"_id":"62d5a6e43e50e0237f11402c","slug":"explanation-sought-from-acting-accountant-for-non-filing-of-return-shamli-news-mrt597423043","type":"story","status":"publish","title_hn":"ूटिर्न न भरने पर कार्यवाहक लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ूटिर्न न भरने पर कार्यवाहक लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
रिटर्न न भरने पर कार्यवाहक लेखाकार से मांगा स्पष्टीकरण
एक साल से काटी जा रही टीडीएस की रकम का रिटर्न न भरने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका परिषद के लेखा विभाग में एक साल से काटी जा रही टीडीएस की रकम को ऑनलाइन अपलोड न करने तथा प्रमाणपत्र जारी न करने पर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कार्यवाहक लेखाकार से स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर केे मोहल्ला दयानंद नगर बुढ़ाना रोड निवासी राजीव मलिक ने पिछले महीने 24 जून से लेकर 11 जुलाई तक तीन बार पत्र देकर अवगत कराया कि लेखा विभाग में वित्तीय वर्ष 2021-22 में टीडीएस की काटी गई रकम एक साल बीतने के बाद भी 26एएस पर टीडीएस रिटर्न नहीं भरी गई और न ही फार्म 16ए जारी किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 12 जुलाई को संबंधित कर्मचारी द्वारा फोन पर बताया गया था कि आज ही रिटर्न भरकर अपलोड कर दी जाएगी। हालांकि 16 जुलाई तक यह कार्य नहीं किया गया। एडीएम संतोष कुमार सिंह द्वारा भी सात जुलाई को 26एएस रिटर्न अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन एडीएम के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इस घोर लापरवाही के लिए अधिशासी अधिकारी ने पालिका के लेखा विभाग के कार्यवाहक लेखाकर विशाल तोमर से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 26एएस पर रिटर्न अपलोड करने व 16ए प्रमाणपत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लेखा विभाग में एक साल से काटा जा रहा टीडीएस का रिटर्न अपलोड न करने की शिकायत मिली है। इसमें संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही रिटर्न अपलोड करने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।