फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Expectation of improvement in ranking of cleanliness survey is meaningless

स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार की उम्मीद बेमानी

Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Expectation of improvement in ranking of cleanliness survey is meaningless
शामली। नगरपालिका शामली द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उतरने की तैयारी चल रही है। 2020 में स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने के बाद नए साल में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए स्वच्छता संबंधी कार्य करने के दावे किए गए थे, लेकिन उन पर अमल होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 एक मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए निकायों में तैयारी चल रही है। शामली नगरपालिका पिछली बार स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ गई थी। 2020 में पालिका को रैंकिंग 296 मिली थी जबकि 2019 में पालिका की रैंकिंग 211 थी। रैंकिंग में पिछड़ने के बाद पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए स्वच्छता संबंधी कार्य करने के दावे किए थे। इसके बावजूद पालिका ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे रैंकिंग में सुधार की उम्मीद की जा सके। न तो कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो सकी है और न ही शहर के किसी वार्ड में एमआरएफ सेंटर बन पाया। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम चल रहा है, लेकिन सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग नहीं किया जा रहा है। शहर में सूखा-गीला कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन नहीं लगे हैं और न ही घरों में अलग-अलग डस्टबिन रखे गए हैं। शहर के सामुदायिक शौचालयों की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसी स्थिति में नगरपालिका को अच्छी रैंकिंग पाना बेमानी है।
विज्ञापन

कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निकायों में कार्य चल रहा है। सिटीजन फीड बैक और वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। सामुदायिक शौचालयों के निरीक्षण में जो कमियां मिली है, उनमें सुधार कराया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण और एमआरएफ सेंटर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तम पूनिया, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed