फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exercise and balanced eating will remove weakness

व्यायाम और संतुलित खानपान से दूर होगी कमजोरी

Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Exercise and balanced eating will remove weakness
शामली। कोरोना से जंग जीत चुके लोग आसानी से शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हो रहे हैं। शारीरिक कमजोरी दूर न होने के कारण चलने फिरने में उनकी सांस फूलने समेत कई तरह की परेशानी आती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे लोगों को प्राणायाम करने के साथ संतुलित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी पावर मजबूत होने पर वे जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होंगे। ऐसे लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

शामली के माजरा रोड निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले महीने 25 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद वह ठीक हो गए, लेकिन अभी तक भी शरीर की कमजोरी दूर नहीं हुई। इसी तरह काका नगर निवासी युवक ने बताया कि वह दो मई को कोरोना संक्रमित हुए, लेकिन चलने फिरने में सांस फूलने लगती है। बेड से उठकर दरवाजे तक जाने में परेशानी होती है। इसी तरह की समस्याएं अन्य कई लोगों के सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि कोरोना की वजह से जिन्हें फेफड़ों मेें संक्रमण हुआ है, उन लोगों को इस तरह की ज्यादा परेशानी बन रही है। इसके लिए प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के आराम करने के साथ अन्य उपाय करें। शुगर व ब्लड प्रेशर आदि के मरीज है तो उसे नियंत्रित रखें। सुबह आधा घंटा व्यायाम, प्राणायाम करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति होगी। अनाज का कम सेवन करें और फल, हरी सब्जी का सेवन ज्यादा करें। चिकित्सक की सलाह से मल्टी विटामिन टेबलेट या सिरप लें। जरूरी होने पर थायरॉइड की जांच कराएं। ऐसे करने से शरीर में अंगों को जो नुकसान हुआ है, वह जल्दी रिकवर होगा और व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य तरीके से जीवन यापन कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed