फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exclusive: Now 70 meter illegal power line has been pulled without estimate in Dargahpur in Shamli

Exclusive: शामली में अब दरगाहपुर में बिना एस्टीमेट खींच दी 70 मीटर अवैध बिजली लाइन

Fri, 15 Mar 2024 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Mar 2024 02:48 PM IST
सार

अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देने और बिना एस्टीमेट लाइन खिंचवाने के मामले में कार्रवाई होने के बावजूद अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जिले के दरगाहपुर में बिना एस्टीमेट लाइन खींच दी गई।

विज्ञापन
Exclusive: Now 70 meter illegal power line has been pulled without estimate in Dargahpur in Shamli
बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कैराना और झिंझाना में खंभों पर बिना एस्टीमेट लाइन खिंचवाने, झिंझाना में नियम विरुद्ध कनेक्शन देने के मामले में एक्सईएन, एसडीओ पर गाज गिरने के बाद भी विभागीय अधिकारी सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


अब दरगाहपुर गांव में बिना एस्टीमेट और नियम विरुद्ध दो बिजली पोल लगाकर 70 मीटर अवैध रूप से लाइन बना दी गई। हैरत की बात है कि लाइन का ऊर्जा निगम के एसडीओ, जेई तक को पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


अमर उजाला संवाददाता ने पड़ताल की तो लाइन खिंची मिली और पोल भी लगे हुए थे। मामले का पता लगने पर एसई ने जांच बैठाई तो बिना एस्टीमेट ही लाइन खिंची मिली। खुद कार्रवाई से बचने के लिए जेई ने एंटी पॉवर थेप्ट थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पूर्व प्रधान परविंद्र और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मगर इस मामले में एसडीओ और जेई की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। मुख्य अभियंता और एसई ने मामले में जांच बैठा दी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ-हापुड़ लोकसभा: सपा से किसका होगा टिकट, जल्द हो सकती है घोषणा, लखनऊ में मंथन के दौरान दो नेताओं में नोझोंक

हाल ही में कैराना, झिंझाना और इंडस्ट्रीयिल एरिया में बिना एस्टीमेट बिजली लाइन बिछाने पर एक्सईएन रवींद्र प्रकाश, एसडीओ पर गाज गिरी थी। वहीं एसई रामकुमार का ट्रांसफर मुजफ्फरनगर कर दिया गया। संवाददाता के पड़ताल करने पर अब दरगाहपुर में सिंकरदपुर बिजली घर से बिजली सप्लाई की जाती है। गांव में करीब 70 मीटर दूरी पर दो पोल लगाकर अवैध रूप से बिना एस्टीमेट के ही लाइन खींच दी गई।

एसई ने एसडीओ से जांच कराई तो जांच में लाइन बिना एस्टीमेट के नियम विरुद्ध मिली। इस पर एसडीओ, जेई की भूमिका की जांच के लिए भी एक टीम गठित की गई। साथ ही जेई सचिन कुमार ने पूर्व प्रधान परविंदर के खिलाफ बिजली एक्ट की धारा 136 के तहत मामला दर्ज कराया है। कहा कि बिना इस्टीमेट ही लाइन को खींचा गया है। एसई रामकुमार का कहना है कि इस मामले में जेई, एसडीओ की भूमिका की जांच के लिए टीम गठित की गई है, जो भी दोषी पाया जाता है कार्रवाई की जाएगी।

जेई ने दर्ज कराए मामले में यह लगाया आरोप
जेई सचिन सैनी ने एंटी पावर थेप्ट थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दरगाहपुर गांव के रहने वाले परविंदर पुत्र अनूप सिंह ने विद्युत उपकेंद्र सिंकदरपुर से 11केवी विद्युत लाइन को अवैध तरीके से शिफ्ट कर दिया गया। मामले की जांच करने के लिए मैं खुद टीजी-2 विकास के साथ पहुंचा। मकान के ऊपर से लाइन जा रही थी, जिसकी वीडियोग्राफी भी पास में है। जांच करने पर पता चला है कि पूर्व में यह लाइन परविंदर के खेत के ऊपर से गुजर रही थी, बिना परमीशन अवैध तरीके से लाइन को अपने निर्माणधीन मकान के ऊपर से हटाकर अन्य जगह पर पोल और लंबा तार लगाकार शिफ्ट किया गया है। इससे विभाग को करीब 80 हजार रुपये की आर्थिक हानि हुई है।

 

इन सवालों के जवाब अभी बाकी
दरगाहपुर गांव में बिना एस्टीमेट लाइन डालने का खुलासा हो चुका है, मगर सवाल यह उठता है कि बिना जेई और एसडीओ के गांव में 70 मीटर लाइन कैसे खींच दी गई। लाइन को खींचे दो से तीन दिन हो चुके हैं, मगर विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी। लाइनमैन, जेई को गांव में भ्रमण करने के आदेश भी विभागीय अधिकारियों ने दिए हैं। लाइन को बिजली गुल किए बिना खींचा नहीं गया होगा, इसलिए विभागीय अधिकारियों की इस मामले में मिलीभगत नहीं हो, ऐसा संभव नजर नहीं आ रहा है।

- 70 मीटर लंबी लाइन को क्या सिर्फ एक ग्रामीण खींच सकता है, क्योंकि मामला सिर्फ एक ग्रामीण के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
- बिजली कब गुल होती है, कब आती है। इसका पता ऊर्जा निगम के अधिकारियों या फिर कर्मचारियों को ही होता है। एक आम आदमी ने कैसे बिजली लाइन चालू रहते बिजली लाइन खींच दी।
- इस मामले में अभी तक अधिकारियों ने जेई और एसडीओ को नोटिस जारी करना तक मुनासिब क्यों नहीं समझा।

जेई की तहरीर पर दरगारहपुर गांव में अवैध रूप से बिजली लाइन खींचने के मामले में पूर्व प्रधान परविंदर के खिलाफ बिजली एक्ट की धारा 136 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। यदि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके नाम भी जांच में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी, एंटी पावर थेप्ट।

शामली में ऊर्जा निगम में हाल ही में यह प्रकरण सामने आए 
-कैराना में बिना एस्टीमेट 21 खंभों पर बिजली लाइन खींच दी गई, जिसमें जेई की तहरीर पर ठेकेदार, लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- शामली के इंडस्ट्रीयल एरिया में बिना एस्टीमेट के ही अंडरग्राउंड लाइन डाल दी गई। जांच होने पर लाइन को रुकवाया गया, मगर अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
- झिंझाना में कोल्हू पर नियम विरुद्ध बिना एस्टीमेट के ही 100 मीटर से अधिक लाइन खींच दी गई, जिसमें जेई की संलिप्तता पाई गई और कार्रवाई की गई।
- झिंझाना में बिजली कनेक्शन देने के लिए एस्टीमेट महिला प्रकाशी के नाम का बनाया गया, मगर बिजली कनेक्शन उसकी पुत्रवधू पिंकी को दे दिया गया। इसका कोई एस्टीमेट भी जमा नहीं कराया गया है। इस मामले की जांच एडीएम भी कर रहे हैं।
- ऊर्जा निगम में फर्जी भर्ती निकालकर कई युवाओं के साथ ठगी की गई। मामले की जांच पुलिस और ऊर्जा निगम की गठित टीम कर रही है।

-इन मामलों में प्रथम दृष्टया लापरवाही पर एक्सईएन रवींद्र प्रकाश, एसडीओ ओपी, जेई को जहां निलंबित किया चुका है। वहीं, एसई रामकुमार का मुजफ्फरनगर ट्रांसफर हो चुका है।

इन्होंने कहा 
दरगाहपुर में बिना एस्टीमेट बिजली लाइन खींचने का मामला संज्ञान में आया है, मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।- पवन कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed