फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Exclusive: No complaint of fraud, still accounts of businessmen and doctors frozen

Exclusive: ठगी न शिकायत, फिर भी व्यापारियों-डाॅक्टरों के खाते किए फ्रीज, अधिकारियों के चक्कर काट रहे पीड़ित

Wed, 23 Oct 2024 11:00 AM IST
डिंपल सिरोही महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Oct 2024 11:00 AM IST
सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई किसानों ने न तो ठगी की शिकायत की है और न ही किसी फ्राॅड की लेकिन यहां सैकड़ों किसानों, व्यापारियों व डाॅक्टरों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। ऐसे में पीड़ित अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
Exclusive: No complaint of fraud, still accounts of businessmen and doctors frozen
bank - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, आगरा, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर साइबर सेल और बैंक के अधिकारियों ने कई व्यापारियों से लेकर किसान और अन्य लोगों के खाते फ्रीज कराते हुए नोटिस भेजा है। जिससे पीड़ितों में खलबली मची है। पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने कभी न तो साइबर ठगी की शिकायत की, न ही किसी के साथ ठगी की। फिर भी उनके खाते क्यों फ्रीज किए गए। पीड़ित अब खातों में लेनदेन शुरू कराने लिए पुलिस और साइबर सेल के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन


केस-1
शामली के दिल्ली रोड पर रहने वाले फार्मासिस्ट नाजिम को गुरुग्राम साइबर सेल से एक नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें कहा गया कि ठगी के रुपयों की ट्रांजक्शन होने के कारण आपके खाते को फ्रीज कर दिया गया है। नाजिम के खाते में दो लाख रुपये हैं, खाता फ्रीज होने के कारण वह रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। अब अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है।

विज्ञापन

Exclusive: No complaint of fraud, still accounts of businessmen and doctors frozen
bank - फोटो : Adobe Stock
केस-2
सुल्तानपुर के मिश्रौली के रहने वाले सुभाष तिवारी के पास भी 20 अक्तूबर को उनका खाता सीज होने का नोटिस शामली और मुजफ्फरनगर साइबर सेल की तरफ से भेजा गया। सुभाष अब रुपये खाते से नहीं निकाल पा रहे हैं।

केस-3
बिजनौर के रहने वाले व्यापारी मो. सईम के पास साइबर सेल से खाता फ्रीज करने का नोटिस भेजा गया। सईम का कहना है कि उसके खाते में दो लाख 30 हजार रुपये है। उसने कभी किसी के साथ ठगी नहीं की न ही ठगी की शिकायत की है।

केस-4
कांधला निवासी किसान कय्यूम के पास 10 अक्तूबर को खाता सीज होने का नोटिस भेजा गया। कय्यूम ने साइबर सैल से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराना है मगर खाता सीज होने के कारण वह इलाज नहीं करा पा रहा है।

शामली के अलावा बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, गुरुग्राम, आगरा आदि जिलों के बैंक अधिकारियों और साइबर सैल ने व्यापारियों, से लेकर आम लोगों को नोटिस जारी करते हुए बैंक खाते सीज करने की जानकारी दी है।

ऑनलाइन गेम या फिर साइबर ठग के खाते से पहुंची राशि, जिसके कारण खाते हुए सीज
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव भटनागर, साइबर एक्सपर्ट नवीन कुमार का कहना है कि जांच में सामने आया है कि जिन लोगों के खाते फ्रीज कराए गए हैं, उनके खाते में किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम साइबर ठग के खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए हैं हालांकि पीड़ित को उसकी जानकारी नहीं है। कुछ मामलों में ऑनलाइन गेमिंग के आने वाले रुपये भी साइबर ठगों के खाते से लोगों के खातों में पहुंचे हैं, जिसके कारण खाते फ्रीज की प्रक्रिया देशभर में कराई जा रही है।

फ्रीज खातों में ट्रांजेक्शन शुरू कराने को यह करें
साइबर एक्सपर्ट नवीन कुमार के अनुसार यदि किसी के पास खाता फ्रीज होने का नोटिस आया है तो वह घबराएं नहीं। नोटिस पर संबंधित साइबर थाने के एसआई या फिर एएसआई का मोबाइल फोन नंबर लिखा होता है, उससे बात करें और बताएं कि उन्होंने किसी के साथ ठगी नहीं की है, उनके खाते में जो रुपया आया है वह अन्य खाते से आया है और वह उस रुपये को वापस करने को भी तैयार है। इसके बाद जांच पड़ताल कर साइबर सेल बैंक को खाते में लेनदेन शुरू कराने की रिपोर्ट भेज देता है।

बचाव को यह करें
: किसी अनजान व्यक्ति के खाते में रुपये न डाले न हीं उसके खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए।
: प्रयास करें कि अनजान व्यक्ति से नकद ही रुपये लिए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed