फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ex-soldier shot, injured in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में पूर्व सैनिक को गोली मारकर घायल किया

Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldier shot, injured in electoral rivalry
शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती घायल। - फोटो : SHAMLI
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में देर रात चुनावी रंजिश के चलते पूर्व सैनिक को गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात गांव हसनपुर में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद पूर्व सैनिक यशवीर सिंह को तमंचे से मार दी गई। परिजनों ने घायल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष के अनुसार घायल के पुत्र उज्जवल ने प्रधान के पति संजीव, सचिन और सचिन के पिता जगदीश के खिलाफ तहरीर देकर चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला का आरोप लगाया है। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

ये बताई रंजिश की वजह
उज्जवल की तहरीर के अनुसार संजीव व उसके समर्थक सचिन और उनके पिता जगदीश उनसे चुनावी रंजिश रखते है। संजीव की पत्नी संतरेश के सामने उसकी चाची ने चुनाव लड़ा था। इसके चलते प्रधान पति व उसके समर्थक उनके परिवार पर हमले की फिराक में रहते हैं। तहरीर के मुताबिक मंगलवार देर रात यशवीर सिंह परिवार के लोगों के साथ घेर में बैठे थे। उसी समय संजीव, सचिन और जगदीश गाली गलौच करते हुए घेर में घुस आए और गोली चला दी। पेट में गोली लगने से यशवीर सिंह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छवि धूमिल करने की कोशिश : प्रधान पति
प्रधान पति संजीव का कहना है कि इस हमले की घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनका नाम लिखवाया गया है।
शहीद सोहनवीर मलिक के भाई हैं यशवीर
शामली। गांव हसनपुर निवासी बीएसएफ के जवान राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात को घायल यशवीर सिंह के बड़े भाई सोहनवीर मलिक भी भारतीय सेना में थे। 20 साल पहले जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सोहनवीर मलिक शहीद हो गए थे। उन्हें सेना मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कोट
इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल ने बताया कि बाद में एक आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश और घटना की जांच की जा रही है।
जितेंद्र कुमार, सीओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed