फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ex-soldier shoots father for not giving money

रुपये नहीं देने पर पूर्व सैनिक ने पिता को मारी गोली

Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ex-soldier shoots father for not giving money
चौसाना (शामली)। गन्ने भुगतान के रुपयों को लेकर हुए विवाद में एक पूर्व सैनिक ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने पिता को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी शामली के काकानगर में रहता है। घायल का शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अपने परिवार के साथ शामली के मोहल्ला काकानगर में रह रहा सेवानिवृत्त सैनिक सुनील मंगलवार को अपने पैतृक गांव मंगलौरा आया था। मंगलवार शाम उसने अपने पिता 71 वर्षीय माईचंद से गन्ने के भुगतान में से रुपयों की मांग की। पिता ने सुनील को एक-दो दिन में पैसे देने को कहा। इसे लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सुनील ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पिता को गोली मार दी। परिजनों ने घायल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। घायल के दूसरे बेटे योगेश ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि घायल के बड़े बेटे योगेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

--------------
गन्ने का भुगतान बना बाप-बेटे में विवाद का कारण
चौसाना। मंगलौरा की पिता को गोली मारने की पूरी घटना गन्ने के भुगतान से जुड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि माईचंद के तीन बेटे हैं, जिसमें एक बेटे की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। तीनों बेटों में संपत्ति बराबर बंटी थी। बताते हैं कि बंटवारे के दौरान सुनील को दो लाख रुपये अपने पिता को देने तय हुए थे। जमीन बंटवारे के बाद से सुनील अपने हिस्से की जमीन पर गन्ना उगा रखा है। जिसका बांड पिता के नाम पर है और गन्ने का भुगतान भी पिता के खाते में आता है। 15 दिन पहले आए भुगतान की रकम लेने के लिए ही सुनील मंगलौरा आया था। पिता ने एक-दो दिन में पैसे देने को कहा था। शायद सुनील ने यह समझा उसकी ओर चल रहे दो लाख रुपये की वजह से पिता उसका गन्ने का भुगतान नहीं रहे हैं और उसने गुस्साकर उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed