फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ex-servicemen will now get four thousand rupees, children will also get scholarship

Shamli News: पूर्व सैनिकों को अब मिलेंगे चार हजार रुपये, बच्चों को भी मिलेगी छात्रवृति

Fri, 11 Aug 2023 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will now get four thousand rupees, children will also get scholarship
- निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ने वाले पूर्व सैनिकों को पहले मिलते थे एक हजार रुपये
विज्ञापन

- पूर्व सैनिकों के बच्चों को भी एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगी छात्रवृति
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सात या दस साल की सर्विस से पहले सेना छोड़ने वाले सैनिकों को बतौर भरण पोषण एक हजार रुपए माह दिए जा रहे थे। मगर अब ऐसे पूर्व सैनिकों को हेडक्वार्टर के आदेश पर चार हजार रुपये प्रति माह भरण पोषण के लिए दिए जायेंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के अधिकारियों ने ऐसे पूर्व सैनिकों का ब्योरा जुटाकर अधिकारियों को पत्र भेजा है। वहीं पूर्व सैनिकों के बच्चों की छात्रवृति के लिए भी 175 बच्चों का चयन कर सूची भेजी है, इन बच्चों को एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि राशि जल्द ही खातों में पहुंच जाएगी।
पूर्व सैनिकों के लिए अन्य भी कई योजनाएं
इसके अलावा पूर्व सैनिकों को आर्थिक सहायता, बच्चों को प्रधानमंत्री छात्रवृति, बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता की योजना है। इन योजनाओं में ऑन लाइन आवेदन करने के बाद जिला सैनिक, राज्य सैनिक व केंद्र सैनिक बोर्ड आवेदन की जांच कर मंजूर करता है। इसके बाद सीधे बैंक खातों में पैसा जमा होता है।
विज्ञापन


यह भी मिलता है लाभ

पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स के लिए 20 से 50 हजार रुपए तक छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसमें एक्स सर्विस मेन, युद्ध विरांगना, लड़ाई व पीस स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान विकलांग होने वाले आदि सैनिकों के बच्चे आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद
सिपाही से हवलदार तक के पद से रिटायर हुए सैनिकों की बेटी की शादी के लिए 16 हजार रुपए सहायता दी जा रही है। आवेदन के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन, शादी कार्ड, बेटी की आईडी, जन्म प्रमाण पत्र देना होता है।



सभी स्थानों पर अलग से कर्मचारी और अधिकारी किए नियुक्त
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में आने वाले पूर्व सैनिक, मृतक आश्रितों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अलग से भी हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है। खुद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed