फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   EVMs spoiled voters

ईवीएम की खराबी ने वोटरों को छकाया

Mon, 28 May 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 28 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
EVMs spoiled voters
ईवीएम ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होते ही जिले में कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने से व्यवस्था लड़खड़ा गई। वीवीपैट खराब होने से ज्यादातर बूथों पर मतदान बाधित होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। मतदान से वंचित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर जानबूझकर मतदान के दौरान व्यवधान डालने का आरोप लगाया। कई बूथों पर मतदाताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। वीवीपैट खराब होने का मामला आयोग तक पहुंच गया। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन बार बार ईवीएम और वीवीपेट बदलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह सात बजे कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए कैराना, शामली, थानाभवन, गंगोह और नुकड़ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के साथ ही जगह -जगह से ईवीएम वीवीपैट खराब होने की सूचना आनी शुरू हो गई। शामली विधानसभा सीट के कुुड़ाना गांव बूथ नंबर 106 पर पहला वोट डालने के बाद ईवीएम व वीवीपेट खराब हो गई। सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक ईवीएम- वीवीपैट खराब रही। इसके बाद मतदान शुरू हो पाया। कुड़ाना गांव के बूथ नंबर 108 में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक ईवीएम व वीवीपैट खराब होने से मतदान रुका रहा। बूथ नंबर 102, 105 पर दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक वीवीपैट खराब रहने से मतदान बाधित रहा। बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक ईवीएम और वीवीपैट खराब होने से मतदान रुका रहा। डीएम के निर्देश पर ईवीएम बदली गई। शामली के आर्यसमाज मंदिर में बूथ नंबर 54, दस बजे से लेकर 12.30 बजे तक ईवीएम खराब रहने से मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
इसी प्रकार वीवी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 42 पर लिसाढ़ गांव के बूथ नंबर 170 पर सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक शामली शहर के मोहल्ला रेलपार के बूथ नंबर 67 पर सुबह नौ बजे से लेकर 10-.30 बजे तक मुंडेट कला गांव में प्राइमरी स्कूल नंबर एक में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक ईवीएम खराब रही। करमूखेड़ी गांव के बूथ नंबर दो, तीन, चार की ईवीएम वीवीपैट सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक खराब होने के कारण मतदान मतदान प्रभावित रहा। नौ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। लिलौन गांव में बूथ नंबर 153 व बंतीखेडा, झिंझाना गांव के आरएसएस सदन इंटर कालेज के बूथ नंबर 60 पर इवीएम आधा घंटे तक खराब रही। इसके बाद ईवीएम का बदला गया। कांधला क्षेत्र के गंगेरु के उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो घंटे तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन के ग्राम मानक पुर में इस्लामनगर में व दथेडा गांव में ईवीएम खराब होने की शिकायत आती रही। उधर, ईवीएम के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीके जैन ने बताया कि 22 वीवीपैट बदलने की जानकारी हैं। वीवी पैट खराब होने के बाद कई जगह मतदान केंद्र खाली हो गए। घंटो-घटों मतदान खाली डालने से महिलाएं वोटर वोट डालने से वंचित रहना पड़ा है। ईवीएम, वीवी पैट मशीन खराब होने के बाद डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने कहा कि ईवीएम मशीन नहीं वीवी पैट खराबी आने की शिकायत मिली है। शिकायत आने के बाद वीवी पैट खराब होने की शिकायत पर 15 मिनट के बाद बदलवा दिया गया।
खराब रही मशीनें, पचास प्रतिशत से कम हुआ मतदान गढ़ीपुख्ता। सोमवार को कैराना लोकसभा उपचुनाव के चलते कस्बा और देहात में मतदाता वोट करने पहुंचे। कुछ समय बाद ही बूथों पर मशीनें खराब होनी शुरू हो गई। इसमें क्षेत्र में 31 हजार 86 वोटों में से 16 हजार 718 वोट ही डाले गए। जिस कारण मतदान 50 प्रतिशत से भी कम रह गया। गांव बुंटा में 10.35 से 12.15 तक, गांव मानकपुर में 7.56 से 11.5 तक, गढ़ीपुख्ता में एक बूथ पर एक घंटा और गांव पेलखा में 1 घंटे तक मशीनें खराब रही। जिस कारण काफी मतदाता इंतजार कर घर को लौट गए। गांव ताना में 3403 वोट में से 1699 वोट पड़ी और 49.92 प्रतिशत मतदान हुआ। गढ़ीपुख्ता में 8270 में से 3988 वोट के साथ 48.22 प्रतिशत मतदान हुआ। भैंसवाल में 5587 में से 2386 वोट के साथ 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ। कच्ची गढ़ी में 6900 में से 2891 के साथ 41.89 प्रतिशत हुआ। पेलखा 1744 में से 893 के साथ 51. 20 प्रतिशत हुआ। मालैंडी 5250 में से 2675 वोट पड़े और 50.95 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव भट्टू 1576 में से 882 के साथ 55.96 प्रतिशत वोट पड़े। बुंटा में 3355 में से 1947 के साथ 58.3 प्रतिशत वोट पड़े। राझड़ में 2708 में से 1425 के साथ 52.62 प्रतिशत हुआ। दुल्ला खेड़ी में 2548 में से 1400 वोटों के साथ 54.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
ईवीएम खराबी बनी परेशानी का सबब चौसाना। सोमवार को मतदान के दौरान ईवीएम खराब हो जाने व मतदाता सूची में जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाने की समस्या पर मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौसाना के गढ़ीहसनपुर, चौसाना के बूथ आठ, दथेड़ा, खेड़ी खुशनाम, भड़ी, टोडा सहित कई गांवों में वीवीपैट ईवीएम के खराब हो जाने पर धूप में घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कैराना लोकसभा में उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। भीषण गर्मी भी लोगों मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी, लेकिन ईवीएम लोगों की परेशानी का सबब बनी। सुबह व शाम के समय बूथों पर अधिक संख्या में ज्यादा मतदाता लाइनों मेे खड़े दिखाई दिए। ईवीएम चौसाना सहित गढी हसनपुर, दथेडा,खेडी खुशनाम, टोडा,भडी, खोडसमा, लव्वा,नाईनंगला नवीन सहित दर्जनों गांवों में वीवीपैट ईवीएम की खराबी भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी का सबब बना। इसके साथ ही जिजौला में फर्जी मतदान को लेकर तनातनी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed