{"_id":"6253239c227dcc0a8147f917","slug":"evidence-of-case-of-death-of-student-sent-to-forensic-lab-shamli-news-mrt5840150162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक लैब भेजे छात्रा की मौत के प्रकरण के सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक लैब भेजे छात्रा की मौत के प्रकरण के सबूत
विज्ञापन
कैराना। छात्रा की मौत के प्रकरण में पुलिस ने घटनास्थल से एकत्र किए सबूतों को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण में कई बिंदु पर गहराई के साथ जांच की जा रही है। जिससे छात्रा की मौत के पीछे की कहानी का खुलासा हो सके। बता दें कि कुछ दिन पूर्व नगर के डीके पब्लिक स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर बुच्चाखेड़ी निवासी छात्रा की मौत हो गई थी। जिसको लेकर परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल के पुत्र आदित्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। हालांकि स्कूल स्टाफ का कहना था कि कक्षा 9 की छात्रा सोशल स्टडीज के पेपर में फेल हो गई थी। पेपर के फेल होने के बाद सदमे में आकर उसने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।
परिजनों का आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रिंसिपल के बेटे के उकसाने के बाद छात्रा की बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हुई है। पुलिस ने इस प्रकरण में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को कोतवाली कैराना पर तैनात विवेचक केपी सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मौके से इकट्ठा किए गए सबूतों को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। जिससे जांच में सही खुलासा हो सके।