फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everywhere there was chanting of Bam, Bam-Bam.

Shamli News: सुबह बारिश से मौसम बना सुहाना, जलभराव से बनी परेशानी

Sat, 27 Jul 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 27 Jul 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Everywhere there was chanting of Bam, Bam-Bam.
शामली। जिले में रात में हुई तेज बारिश और सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। दोपहर में तेज धूप व उमस बनने से लोग परेशान रहे। उधर तेज बारिश होने से रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान की फसल जमीन पर बिछने से किसानों को नुकसान हुआ। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की रात को करीब तीन बजे तेज बारिश हुई। बारिश होने से शहर के कई मोहल्ले हाजी काॅलोनी, बरखंडी सरवरपीर समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा कैराना मार्ग पर सड़क किनारे पानी भरा रहने से वाहनों व राहगीरों को आने जाने में परेशानी हुई। बनत में पीएचसी के सामने जलभराव हुआ। दोपहर में जैसे ही तेज धूप निकली तो मौसम में उमस बन गई। उमस बनने से लोगों को पसीने वाली चिपचिपाहट वाली गर्मी से जूझते रहे। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन

उधर, रात में तेज बारिश व हवा चलने से जहां रेलवे के किरोडी अंडरपाास में पानी भर गया। अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी साठी धान की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि जो फसल जमीन पर बिछ गई है, वह खराब हो जाएगी, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। जिले के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन न होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed