फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Everyday life has succumbed to fever

बुखार से हर दिन दम तोड़ रही जिंदगी

Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली में जिले में जानलेवा बुखार कहर बरपा रहा है। बुखार में हर दिन एक जिंदगी दम तोड़ रही है। तीस दिन में बुखार से तीस मौतें हो चुकी हैं। थानाभवन, कैराना, कांधला, झिंझाना और ऊन सभी क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप है। बेकाबू हो रहे बुखार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इतना ही कर पा रहा है कि छुट्टी के दिन ओपीडी शुरू की गई है। मगर इससे ज्यादा कुछ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बुरा हाल कांधला है कि जहां सितंबर माह से अब तक 14 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा थानाभवन सीएचसी पर नौ मरीजों की मौत हुई हैं। 
बाकी रोगियों की मौतें कैराना और अन्य क्षेत्रों में रही हैं। उधर, रविवार या त्योहार की छुट्टी में भी ओपीडी शुरू करने के बावजूद बुखार के हालात पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। अस्पतालों में काफी संख्या में ऐसे मरीज हैं जो चिकनगुनिया, डेंगू या मलेरिया के लक्षणों वाले बुखार से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, एसीएमओ डा. सफल कुमार का कहना है कि बुखार के प्रकोप को देखते हुए लोगों को मच्छरों से बचने के साथ ही बुखार होने पर रक्त जांच से लेकर अन्य सावधानियों के प्रति चेताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  छुट्टी के दिन भी ओपीडी चलाई जा रही है। गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगवाए जा रहे हैं तथा कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-5 अक्तूबर को कांधला के गंगेरू में पांच वर्षीय शमां।
-6 अक्तूबर को कैराना में युसूफ।
-7 अक्तूबर को कैराना में मकसूद।
-7 अक्तूबर को कैराना क्षेत्र में गय्यूर के यहां आए बालक साकिर (6) ने दम तोड़ा।
- 7 अक्तूबर को बाबरी हिरनवाडा में परदेशी।
- 8 अक्तूबर को बाबरी के हिरनवाडा में पन्हेटी।
- 8 अक्तूबर को बाबरी के हिरनवाड़ा में नीरज।
- 8 अक्तूबर को थानाभवन में सुखदेई, खालिद, अदनान, अफसाना और याकूब।
- 9 अक्तूबर को कांधला में कालू।
- 9 अक्तूबर को कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी सजीला 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed