{"_id":"5a9ae89d4f1c1bdd0b8b6c38","slug":"everybodys-colorful-rose-gourd","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोई रंग गुलाल से हुआ सरोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कोई रंग गुलाल से हुआ सरोबार
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शामली में होली पर डांस करतीं युवतियां और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में दुल्हेंडी पर खूब रंग बरसा, हर कोई रंग-गुलाल से सराबोर रहा। पूरे दिन घरों और परिवार में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। गली-मोहल्लों, बाजारों में बच्चों-युवाओं की टीम हाथों में पिचकारी लेकर भंगड़ा नृत्य किया और होली है का जयघोष करते हुए निकल पड़ी। जो रास्ते में मिल जाता, उसे रंगो से तर कर दिया जाता रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन निकलते ही दुल्हेंडी का हुड़दंग शुरू हो गया। बच्चों-युवाओं की टीम हाथों में रंग गुलाल के पिकेट और पिचकारी लेकर गली-मोहल्लों एवं बाजारों में भंगड़ा नृत्य करते होली का जयघोष करते हुए निकल पड़ी। दोपहर दो बजे तक शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, कैराना रोड, दिल्ली रोड वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, अस्पताल रोड, शिवचौक, धीमानपुुरा, माजरा रोड़, रेलपार, पंजाबी कालोनी, बुढ़ाना रोड, आर्यपुरी, नया बाजार, मोहल्ला गुजरातियान, गोशाला रोड, कमला कालोनी शिवगंज मंडी, आदि बाजारों में दुुल्हेंडी का हुड़दंग जारी रहा, जो बाजारों में मिलता उसे रंग में सराबोर कर देते। घरों में दुल्हेंडी के दिन तरह-तरह के पकवान बनवाए गए। युवाओं की टीम ने घरों परिवारों में जाकर रंग-गुलाल लगाया।
उधर, भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ की ओर से होली मिलन समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के आवास सुभाष नगर में आयोजित किया गया। जिसमें एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विजय कौशिक योगेंद्र शर्मा, डाक्टर रिधिनाथ शुक्ला, अकील अहमद, संजय वत्स, जाकिर अंसारी,संजय कौशिक मौजूद रहे। शहर के टंकी रोड स्थित राजा रानी विवाह मंडप में श्री राम लखन सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर दिव्य योगी श्री राजराजेश्वर महाराज के सुंदर भजनों पर पुष्प बरसाकर फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने समिति के सभी सदस्यो को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
उधर, सेंट आरसी स्कूल कैराना के प्रबंधक यशपाल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कथा वाचक अरविंद दृष्टा जी महाराज ने श्रीरामलखन समिति की नई टीम के सत्र संयोजक संदीप मित्तल, अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सैनी, खुशीराम, सचिव रामवतार ऐरन, उपसचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मानक कुमार गर्ग, उपकोषाध्यक्ष संजय ऐरन, निदेशक राजकुमार बालियान, पंकज गुप्ता, राजेंद्र टाटा, अशोक कुमार, श्यामलाल, निर्भय संगल को शपथ दिलाई। इस मौके पर गेम, धर्मज्ञान प्रतियोगिता, तोल मोल के बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन