फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Every month 2 thousand people are becoming victims of stray dogs in the district, shelter home is locked

Shamli News: जिले में हर माह 2 हजार लोग बन रहे आवारा कुत्तों का शिकार, शेल्टर होम पर ताला

Wed, 13 Aug 2025 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Every month 2 thousand people are becoming victims of stray dogs in the district, shelter home is locked
शामली के रेलपार में बंद पड़ा शेल्टर होम । संवाद
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई धीमी, जिले में एक साल से बंद है शेल्टर होम
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को गंभीर बताते हुए आठ हफ्तों में समाधान के निर्देश दिए, लेकिन शामली जिले में हालात जस के तस हैं। हर महीने करीब दो हजार लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिमाह 2000 से अधिक लोग एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं।

शहर और देहात दोनों जगह कुत्तों का आतंक है। दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, रेलपार कॉलोनी, बुढ़ाना रोड से लेकर गांवों तक कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। नगर पालिका ने एक साल पहले रेलपार कॉलोनी में कुत्तों की नसबंदी और देखभाल के लिए शेल्टर होम बनाया था, जिसमें करीब 1500 कुत्तों की नसबंदी भी हुई, लेकिन बोर्ड बैठक में विरोध के बाद इसे बंद कर दिया गया। अब चेयरमैन अरविंद सगल का कहना है कि शेल्टर होम का प्रस्ताव फिर से बोर्ड बैठक में रखा जाएगा ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन




-मौत के मामले भी सामने आए

कुत्तों के काटने के बाद इलाज में लापरवाही से मौतें भी हो चुकी हैं—
3 जुलाई 2025 : गढ़ीपुख्ता के पेलखा गांव निवासी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही दीपक कुमार आर्य की संक्रमण से मौत।

25 जून 2025 : मोहल्ला रायजादगान के चाय विक्रेता राजीव शर्मा की पिटबुल के काटने से मौत।

15 सितंबर 2024: कांधला की 5 वर्षीय रिया की रैबीज से मौत।




यह बोले लोग

राह चलते लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। -बाबूराम पंवार, दयानंद नगर


सुप्रीम कोर्ट का आदेश सराहनीय है, इससे कुछ राहत जरूर मिलेगी। — संजय गोयल, रेलपार कॉलोनी




इन्होंने कहा





सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों को शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में एंटी-रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। लोगों को तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए। -अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed