{"_id":"5ef4ea7c8ebc3e42d47475c5","slug":"every-corner-of-the-city-is-sealed-now-go-steady-shamli-news-mrt48818416","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का हर कोना सील, अब तो संभल जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का हर कोना सील, अब तो संभल जाओ
विज्ञापन
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। 48 केस में से करीब आधे शहर के हैं। अस्पतालों के स्टाफ, पेट्रोल पंप का स्टॉफ, दूध की डेरी, रिक्शा चालक यहां तक की स्वास्थ्य और पुलिस कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। लगातार हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है। शहर के मुख्य चौराहे, पॉश कालोनियां, सड़कें ,बाजार सीलिंग के दायरे में आ रहे हैं। हालात चिंताजनक है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं संभल रहे। बाजारों में भीड़ और बनते जाम के हालात इसकी गवाही दे रहे हैं। बाजारों में दुकानों पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन भी दिखावे मात्र का है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के चलते अब प्रशासन को भी कठोर फैसले लेने की जरूरत महसूस होने लगी है।
पब्लिक से संपर्क में रहने वाले ही सबसे ज्यादा संक्रमित
शहर में सबसे चिंताजनक हालत ये है कि शहर में संक्रमित मिले अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनका सीधा पब्लिक से संपर्क रहता है। इनमें दुकानदार, ई-रिक्शा चालक, पुलिस भी शामिल है। चिंताजनक है कि दुकान पर रोजाना कई लोग आते हैं। शहर की एक पॉश कालोनी में एक दूध डेरी चलाने वाला ही संक्रमित मिला है। पेट्रोल पंप कर्मी, पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण होना भी आने वाले चिंताजनक भविष्य की ओर इशारा कर रहे हैं। दो दिन पूर्व दो रिक्शा चालक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात है कि उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग भी आसान नहीं होगी। उसकी रिक्शा में कौन कौन बैठा कौन उसके संपर्क में आया इसका पता लगाना भी मुश्किल है। उनके परिवार और रिश्तेदार मिलने वालों को तो ट्रेस किया जा सकता है उसकी रिक्शा में बैठने वालों को ट्रेस नहीं किया जा सकता। ये गंभीर चिंता का विषय है।
शहर का कोना कोना संक्रमित
इस वक्त शहर में हालत ये है कि शहर के मुख्य रोड से लेकर अंदर के गली मोहल्ले और पॉश कालोनियां भी संक्रमित हो चुकी हैं। शहर की जान कहा जाने वाला शिव चौक भी सील है। इसके पास से गांधी चौक बाजार के पास का क्षेत्र भी सीलिंग एरिया में है। माजरा रोड पर तो तीन जगह सीलिंग है। एक पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है। जाहिर है कि शहर में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं और लोगों को बहुत संभलने की जरूरत है। शहर में हॉट स्पॉट का दायरा लगातार बढ़ रहा है।शिव चौक, माजरा रोड, सीबी गुप्ता कालोनी, माजरा रोड, दयानंद नगर, शांतिनगर मोहल्ला, शांतिनगर हॉट स्पॉट हैं।
विज्ञापन
बाजारों का बुरा हाल
इतना सब होने के बाद भी बाजारों का बुरा हाल है। शहर के गांधी चौक पर तो भीड़ ने पूरे रिकॉर्ड तोड़ खे हैं। सब्जी मंडी, कबाड़ी बाजार, सभी बाजारों में बुरी हालत है। लोग भी नहीं संभल रहे। परिवार के साथ शॉपिंग करने पहुंच रहे हैं। बाइक पर छोटे बच्चों को लोग घुमा रहे हैं। दुकान पर मास्क केवल दिखावा मात्र है। सोशल डिस्टेंसिंग तो कहीं से कहीं तक नजर नहीं आती। दुकानों के बाहर गोले केवल दिखाने को बने हैं। दुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ है।
प्रशासन को लेना होगा सख्त फैसला
लगातार बढ़ रहे संक्रमण केस को देख प्रशासन को सख्त फैसला लेना होगा। मेरठ की तरह सप्ताह में दो दिन महाबंदी के अलावा बाजारों का समय भी घटाया जा सकता है। लोग जरुरी सामान की खरीददारी सुबह 11 बजे तक भी कर सकते हैं। जब से बाजारों का समय बढ़ा है तभी से शहर में संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ी है। इसलिए अब प्रशासन को सख्त निर्णय लेने की जरूरत भी आम लोगों को महसूस होने लगी है।
कोट
पुलिस लोगों को खूब समझाती है। गश्त करते हैं। रोजाना मास्क ना लगाने वाले करीब 250 लोगों का चालान होता है कार्रवाई होती है लेकिन फिर भी लोग नहीं समझ रहे। सामाजिक दूरी का पालन कराना दुकानदारों का काम है उन्हें हालात को खुद समझना चाहिए लेकिन लोग नहीं समझ रहे, पुलिस अपना काम कर रही है । लोगों को हालात समझने चाहिए। बेवजह तो बाजार में जाने से बचना चाहिए। - विनीत जायसवाल ,एसपी शामली

शामली गांधी चौक बाजार में ई रिक्शा वह वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में लगी ग्राहकों की भीड़- फोटो : SHAMLI