फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after the opening of the office of the District Industries Center, entrepreneurs are not getting the benefits.

Shamli News: जिला उद्योग केंद्र का कार्यालय शुरू होने पर भी उद्यमियों को नहीं मिल रहा लाभ

Fri, 29 May 2026 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Even after the opening of the office of the District Industries Center, entrepreneurs are not getting the benefits.
स्टाफ व संसाधनों की कमी के कारण मुजफ्फरनगर कार्यालय जाने को मजबूर उद्यमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कंडेला स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में जिला उद्योग केंद्र का नया भवन बनने के बाद कार्यालय शुरू कर दिया गया, लेकिन स्टाफ व संसाधन न होने से उद्यमियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उद्यमियों को अभी भी उद्योग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है।
एक करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से कंडेला इंडस्ट्रीयल एरिया में जिला उद्योग केंद्र के भवन का निर्माण कार्य पिछले साल पूरा हो गया था। भवन बनने के बाद जिला उद्योग केंद्र को हैंडओवर कर दिया गया था। शासन ने जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरनगर की उपायुक्त रितिका गुप्ता को शामली का अतिरिक्त प्रभार दिया है। शासन से स्टाफ की नियुक्ति न होने से मुजफ्फरनगर के स्टाफ को ही यहां अस्थाई तौर पर नियुक्त कर दिया गया, लेकिन उद्यमियों का कहना है अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में कभी-कभी आते हैं। उन्हें उद्योगों संबंधी समस्याओं के लिए मुजफ्फरनगर कार्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष एवं साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि पूर्व डीएम अरविंद कुमार चौहान ने उद्यमियों की मांग पर उपायुक्त व स्टाफ को सप्ताह में दो दिन शामली कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने लखनऊ में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र चौधरी से मिलकर जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय के लिए स्थायी स्टाफ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed