फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after six months, the workbooks did not reach the hands of the students

छह माह बाद भी विद्यार्थियों के हाथों में नहीं पहुंची कार्य पुस्तिकाएं

Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even after six months, the workbooks did not reach the hands of the students
छह माह बाद भी विद्यार्थियों के हाथों में नहीं पहुंची कार्य पुस्तिकाएं
विज्ञापन

शामली। शैक्षिक सत्र 2022-23 आधे से ज्यादा बीत चुका है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को अभी कार्य पुस्तिकाएं नहीं मिली है। शासन की तरफ से पाठ्य पुस्तकों के साथ ही कार्य पुस्तिकाओं का वितरण होना था। समय पर कार्य पुस्तिकाएं न मिलने से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है।
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में शासन स्तर से कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी भाषा और गणित की नि:शुल्क कार्य पुस्तिकाएं (वर्क बुक) उपलब्ध कराई जानी हैं, लेकिन अभी तक जिले को कार्य पुस्तिकाएं शासन से ही उपलब्ध नहीं हुई हैं। शैक्षिक सत्र 2022-23 एक अप्रैल से शुरू हुआ था। छह माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वितरण न होने से कार्य पुस्तिकाएं विद्यार्थियों के हाथों तक नहीं पहुंच पाई हैं। जिले में कक्षा एक से तीन तक करीब 32 हजार विद्यार्थी परिषदीय विद्यालयों में नामांकित हैं। कार्य पुस्तिकाएं न होने से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। विद्यार्थी न तो अभ्यास कार्य कर पा रहे हैं और न ही उन्हें गृह कार्य मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि पिछले शैक्षिक सत्र में अगस्त में कार्य पुस्तिकाओं का वितरण हो गया था। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) अमित कुमार ने बताया कि शासन स्तर से अभी कार्य पुस्तिकाएं नहीं मिली है। जल्द ही कार्य पुस्तिकाएं मिलने की उम्मीद है। कार्य पुस्तिकाएं उपलब्ध होते ही विद्यालयों में वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्य पुस्तकों का भी पूरा नहीं हुआ वितरण
शामली। वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए अभी तक पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। सितंबर में पुस्तकों का वितरण शुरू हुआ था। बताया गया है कि कक्षा चार की संस्कृत समेत कई विषय की पुस्तकें विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिलीं हैं। करीब पांच प्रतिशत पुस्तकों का वितरण होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed