फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after giving exemption, only 74 percent recovery was achieved against the target

खूब दी छूट फिर भी टैक्स वसूली दूर

Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Even after giving exemption, only 74 percent recovery was achieved against the target
छूट देने के बाद भी लक्ष्य के सापेक्ष 74 प्रतिशत ही हो सकी वसूली
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका परिषद शामली ने भवन (गृह) एवं जलकर जमा करने पर लगातार छूट देती आ रही है, फिर भी अपेक्षित वसूली नहीं हो सकी है, जबकि शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए मात्र दो माह बचे हैं।
नगरपालिका शामली ने चालू वित्तीय वर्ष में भवन एवं जलकर व अन्य कर वसूली के लिए 418.08 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पालिका भवन एवं जलकर में नागरिकों को पांच-पांच प्रतिशत की छूट दे रही है ताकि कर वसूली का लक्ष्य पूरा किया जा सके। पहले यह छूट सितंबर माह तक दी गई थी। इसके बाद हर महीने इस छूट को लगातार बढ़ाया जा रहा है। जनवरी माह में भी पालिका की तरफ से भवन एवं जलकर जमा करने वाले नागरिकों को यह छूट दी जा रही है, लेकिन अपेक्षित वसूली नहीं हो पाई है। पालिका अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर माह तक 309.90 लाख रुपये की वसूली हुई है जो लक्ष्य का 74.12 प्रतिशत है। अब पालिका के पास शत प्रतिशत वसूली के लिए फरवरी और मार्च दो महीने बचे है। मंगलवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कर संग्रह करने वाले कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने छूट देने के बाद भी अपेक्षित वसूली न होने पर नाराजगी जताते हुए वसूली में तेजी लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वसूली के लिए डोर टू डोर चलेगा अभियान
भवन एवं जलकर की शत प्रतिशत वसूली के लिए नगरपालिका डोर टू डोर अभियान चलाएगी। पालिका अधिकारियों का मानना है कि छूट के बाद भी अपेेक्षित वसूली नहीं हो रही है। इससे माना जा रहा है कि जिन लोगों को छूट का लाभ लेना था, वे पहले ही ले चुके है। 31 जनवरी के बाद जिन लोगों पर भवन एवं जलकर बकाया है, उनसे वसूली के लिए पालिका कर्मचारी डोर टू डोर अभियान चलाएंगे। 31 मार्च तक जो लोग कर जमा नहीं कर पाएंगे, उसके बाद उन पर 10 प्रतिशत पैनल्टी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में वसूली का ग्राफ गिरा
नगरपालिका रिकार्ड के मुताबिक नवंबर माह में 37.74 लाख रुपये की कर वसूली हुई है जबकि दिसंबर माह में मात्र 19.57 लाख रुपये कर वसूली हो पाई है। जनवरी माह में भी कर वसूली की रफ्तार धीमी रही है। पिछले साल दिसंबर माह में 70.92 लाख रुपये कर वसूली हुई थी।

कर के निर्धारित लक्ष्य और वसूली की स्थिति
मद का नाम - लक्ष्य - वसूली
गृहकर- 116.75 - 106.32
जलकर - 122.29 - 106.38
अन्य कर - 179.04 - 97.20
कुल - 418.08 - 309. 90
-----
नगरपालिका की तरफ से 31 जनवरी तक भवन एवं जलकर जमा करने पर नागरिकों को पांच-पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके बाद छूट देने का कोई विचार नहीं है। पालिका कर्मचारियों को डोर-टू डोर जाकर शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed