{"_id":"68278ecac9073f057800511e","slug":"even-after-five-days-police-did-not-get-any-clue-in-the-extortion-case-shamli-news-c-26-1-smrt1048-142081-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रंगदारी प्रकरण में पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रंगदारी प्रकरण में पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मोबाइल फोन व्यापारी भाइयों सुमित बंसल और दीपक बंसल से 20 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के मामले में पुलिस के पांच दिन बाद भी हाथ खाली है। उधर, पीड़ित व्यापारी और उनके परिवार में दहशत बनी हुई है। पीड़ित व्यापारी भाइयों ने एसपी रामसेवक गौतम से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ितों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी व्यापारी सुमित बंसल व दीपक बंसल की फव्वारा चौक स्थित दुकान पर 20 लाख रुपये की रंगदारी का धमकी भरा पत्र मिला था। पुलिस टीमें उसी दिन से इस घटना के खुलासे में लगी हुई है। इसके बाद भी बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए चार दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह रंगदारी की दूसरी चिट्ठी दुकान में डाल दी। इसके बाद से व्यापारी भाइयों व उनके परिवार में दहशत व्याप्त है। पीड़ित व्यापारी भाइयों को एसपी ने दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए हुए हैं। पांच दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
उधर, पीड़ित व्यापारी बृहस्पतिवार देर शाम एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ितों को बताया कि इस केस के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही इस केस का खुलासा किया जाएगा।