फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after being shot, Guddan continued to fight the two sharp shooters.

Shamli News: गोली लगने के बाद भी दोनों शार्प शूटरों से मुकाबला करता रहा गुड्डन

Mon, 09 Sep 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Even after being shot, Guddan continued to fight the two sharp shooters.
शामली के मेरठ रोड सिंभालका बाईपास के पास मुठभेड के बाद घटना की जानकारी लेते एसपी रामसेवक गौतम 
शामली। हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज गोली लगने के बाद भी घायलावस्था में भी दोनों शार्प शूटरों से मुकाबला करता रहा। गोली लगने के बाद उसने शार्प शूटर जयवीर को पकड़ लिया था और दूसरे शार्प शूटर पर भी लगातार लात मार रहा था। मगर दूसरे शार्प शूटर ने एक के बाद एक तीन गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। तीन गोली पिस्टल से मारी गई जबकि एक गोली तमंचे से मारी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुड्डन जिस समय उनसे भिड़ रहा था उन्हें डर लगने लगा था कि कहीं वह पिस्टल छीनकर उनकी हत्या न कर दें। वे भागने वाले थे मगर दाव लगा और गुड्डन गिरा तो उन्होंने दो फायर ओर झोंके जिसके बाद वह उठ नहीं पाया।
विज्ञापन

सोनू ने नया सिम कार्ड खरीदकर शार्प शूटरों को दिया था
आरोपियों ने बताया कि पुलिस को उन पर कोई शक न हो, इसके लिए गुड्डन के बेटे सोनू ने शार्प शूटर जयवीर को नया सिम खरीदकर दिया था। जिससे शार्प शूटर दोनों बेटों के संपर्क में थे। हत्याकांड के बाद आरोपियों ने सिम सिंभालका के जंगल में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि हत्या से पूर्व सुबह करीब 3 बजे भी गुड्डन के व्हाटसएप नंबर पर किसी ने बात की थी, पुलिस पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप पर गुड्डन की बात किससे हुई थी।
विज्ञापन

विदेश भागने की तैयारी में थे आरोपी बेटे
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गुड्डन के दोनों बेटों के पास जब पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो उन्हें गिरफ्तारी का डर सताने लगा था। उन्होंने विदेश जाकर रहने का प्लान तैयार किया था। इसके लिए दूसरे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ओमबीर से भी बात की थी। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो दोनों विदेश भाग चुके होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा भतीजे ने घर जाकर मनाया था जश्न
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद बुढ़ाना से होते हुए दोनों शार्प शूटर अपने गांव बटावली बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। जहां पर रुपये आने की खुशी में जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed