फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   eve teasing with yong woman

कांवड़ देखने आई युवती से छेड़छाड़, हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with yong woman
शामली शिवचौक पर छेडकानी के आरोपी की पिटाई करते युवतियां - फोटो : SHAMLI
- युवती ने आरोपी की सरेआम की धुनाई की
विज्ञापन

- पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला धीमानपुरा भिक्की मोड़ पर कांवड़ देखने आई युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिस पर हंगामा हो गया। युवती ने शोर मचाते हुए लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और सरेआम धुनाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती धीमानपुरा भिक्की मोड़ पर शनिवार रात को कांवड़ देखने आई थी। आरोप है कि उसी समय दूसरे मोहल्ले के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवती की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुहैब का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

युवती का पीछा करने के शक में चाचा-भतीजे पकड़े
शामली। शनिवार रात को शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती स्कूटी से करनाल रोड पर जा रही थी। आरोप है कि उसी मोहल्ले के कार सवार चाचा-भतीजे भी युवती की स्कूटी के पीछे चल रहे थे। कार कभी स्कूटी के आगे तो कभी पीछे होने पर युवती को पीछा करने का शक हुआ तो उसने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चाचा-भतीजे को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि रात में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed