फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Evaluation of answer sheets started at 2 pm

उत्तर पुस्तिकाओं का दोपहर दो बजे से शुरू हुआ मूल्यांकन

Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets started at 2 pm
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के कारण शनिवार को मूल्यांकन कार्य दोपहर तक बंद रहा। प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद दोपहर दो बजे से मूल्यांकन शुरू हुआ। आठ दिन में 58.6 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। चार मई तक मूल्यांकन कार्य समाप्त करने के निर्देश बोर्ड की तरफ से दिए गए हैं।
विज्ञापन

आरके इंटर कालेज शामली में चल रहे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की लगातार कमी चल रही है। शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के कारण दोपहर दो बजे से मूल्यांकन शुरू हुआ। केंद्र पर हाई स्कूल के निर्धारित परीक्षक 360 में से 179 उपस्थित रहे, जबकि इंटर के 206 में से मात्र 46 परीक्षक ही उपस्थित रहे। हाई स्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कला की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इंटर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र व गृह विज्ञान आदि विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed