फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Establishment of library for students

छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी की स्थापना कराएंगे

Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Establishment of library for students
ग्राम पंचायत सांपला के प्रधान शिवदत्त शर्मा। - फोटो : SHAMLI
छात्र-छात्राओं के लिए लाइब्रेरी की स्थापना कराएंगे
विज्ञापन

शामली, गढ़ीपुख्ता। ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांपला के नव निर्वाचित प्रधान शिवदत्त शर्मा ने गांव के विकास का खाका तैयार कर लिया है। उनका कहना है कि वह गांव का चहुुंमुखी विकास चाहते हैं। साथ ही पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
नवनिर्वाचित प्रधान शिवदत्त शर्मा ने बताया गांव के विकास के लिए उनकी प्राथमिकता में गांव में जल निकासी की व्यवस्था कराना है। गांव के तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे गांव की जलभराव की समस्या का समाधान होगा। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। गांव में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन का लाभ सभी पात्रों को दिलाया जाएगा तथा गरीब लोगों का राशन कार्ड बनवाया जाएगा। गांव में जो सड़कें खराब हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए गांव में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायत में श्मशान घाट निर्माण कराना, बरात घर, पंचायत घर, अस्थाई गोशाला का निर्माण कराना है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का परिचय
नाम: शिवदत्त शर्मा
शिक्षा: एमबीए
कार्य : रुड़की में एक कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं तथा खेती भी करते हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि : पहली बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े और जीते। बड़े भाई सत्येंद्र शर्मा उत्तराखंड में कांग्रेस के नेता हैं।
गांव के बारे में...
ऊन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सांपना की आबादी लगभग दो हजार है। गांव की आबादी मिलीजुली है। गांव की प्रमुख समस्याओं में गांव में जलभराव होना है। जलभराव के कारण बरसात में आवागमन में दिक्कत होती है। तालाब की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती।

ग्राम पंचायत सांपला का उच्च प्राथमिक विद्यालय।

ग्राम पंचायत सांपला का उच्च प्राथमिक विद्यालय।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed