{"_id":"5920976e4f1c1bd91af23bd3","slug":"environment-does-not-spoil-panchayat-tali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल न बिगड़े, पंचायत टाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल न बिगड़े, पंचायत टाली
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। व्हाट्सएप पर एक धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस मसले पर शनिवार को कुछ लोगों ने झिंझाना में पंचायत बुलाने का एलान कर दिया। पंचायत में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के पहुंचने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। इस बीच कुछ जिम्मेदार लोगों ने सद्भाव बनाए रखने की पहल करते हुए पंचायत में नहीं पहुंचने की अपील की।
गांव कसेरवा निवासी नीरज ने करीब तीन-चार दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर एक धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी डाल दी थी। इससे मुस्लिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए आरोपी नीरज को शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शनिवार को इस मसले को और तूल दे दिया गया।
झिंझाना में धर्मस्थलों से एनाउसमेंट करा दिया गया कि दो बजे बिड़ौली बस स्टैंड पर पंचायत होगी। इस पंचायत में आरोपी के खिलाफ गुस्सा जताया जाएगा।
साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ आंदोलन के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिलते ही प्रशासनिक मशीनरियां सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस झिंझाना भेज दी। इस बीच प्रशासनिक स्तर पर भी एहतियातन लोगों को समझाने की कोशिश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं, मुस्लिम समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने आपसी सद्भाव और अमन-चैन बनाए रखने के लिए पंचायत बुलाने पर एतराज जताया। वसीम कुरैशी के आवास पर बैठक में हाजी फिरोज खान, हाफिज वकील, यूसुफ सभासद, पीरजी सलीम, तसलीम, रहीस तथा सद्दीक के अलावा सभी मसजिदों के मौलाना और इमाम मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कस्बा में शांति बनाए रखने की पैरवी करते हुए मसजिदों से ऐलान करा दिया कि पंचायत में कोई नहीं पहुंचेगा।
किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। इसके चलते कस्बे के लोग वहां नहीं पहुंचे और पंचायत का आयोजन नहीं हो सका। हालांकि कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन अपने समर्थकों सहित बिडौली बस स्टैंड पर पहुंच गए थे। वहां से उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता की। विधायक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी डालने वाले आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद विधायक लौट गए। पंचायत नहीं होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।