{"_id":"608858708ebc3ebd0c457c3b","slug":"entry-in-the-court-was-given-only-after-showing-the-negative-report-of-corona-shamli-news-mrt5361542159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर कचहरी में मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर कचहरी में मिली एंट्री
विज्ञापन
चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, पांच दिन बाद खुले न्यायालय
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पांच दिन पहले न्यायालयों में कार्यरत चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। इसके बाद न्यायालयों को बंद कर दिया था। तीन दिन पहले भी आरटीपीसीआर जांच में न्यायालय परिसर में 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। पांच दिन बाद न्यायालय खुलने पर कचहरी में अधिवक्ताओं व वादकारियों को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव दिखाने के बाद ही कचहरी में प्रवेश दिया गया।
पांच दिन पहले कैराना स्थित जनपद न्यायालयों में कार्यरत चार कर्मचारियों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद जिला न्यायधीश डॉ. अजय कुमार के आदेश के बाद 48 घंटे के लिए समस्त न्यायालय को बंद कर दिया था। तीन दिन की अलग से छुट्टी होने के कारण न्यायालय लगातार पांच दिन तक बंद रहे। तीन दिन पहले भी आरटीपीसीआर जांच में न्यायालय परिसर में 14 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मंगलवार को सुबह 10 बजे कचहरी खोली गई, लेकिन कचहरी के मुख्य गेट एवं पिछले गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। अधिवक्ताओं व वादकारियों की कोरोना की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नेगेटिव दिखाने के बाद ही कचहरी में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। इस कारण कचहरी के दोनों के गेट पर अधिवक्ताओं व वादकारियों की भीड़ लगी रही। इसके बाद कुछ अधिवक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तथा अपनी कोरोना की एंटीजन व आरटीपीसीआर की जांच करानी शुरू कर दी।