फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneurs and traders appreciated the budget

Shamli News: उद्यमियों व व्यापारियों ने बजट को सराहा

Thu, 02 Feb 2023 09:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs and traders appreciated the budget
आम बजट से संबंधित फोटो उद्यमी अंकित गोयल।
शामली। आम बजट को उद्यमियों और व्यापारियों ने स्वागत योग्य बताया। उनका कहना है कि आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। यह आम नागरिकों के हित में है। इस बजट में व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को राहत दी गई है।
विज्ञापन

- इकोनॉमी को मजबूत करेगा बजट
वित्त मंत्री ने दीर्घकालीन विजन के तहत आने वाले चुनावों को देखते हुए इकोनॉमी को मजबूत करने के उद्देश्य से बजट पेश किया है। सरकार ने सात लाख तक की कमाई करने वाले को राहत दी है, लेकिन यह राहत केवल नया टैक्स स्ट्रक्चर अपनाने वालों को ही मिलेगी। पुराना टैक्स स्ट्रक्चर अपनाने वालों की अगर कुल कमाई 500000 से अधिक है, तो उसको केवल ढाई लाख की ही छूट मिलेगी। इससे पता चलता है कि सरकार चाहती है कि करदाता नया टैक्स स्ट्रक्चर अपनाएं।
विज्ञापन

सरकार ने सड़क परिवहन व रेलवे दुरुस्त करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। अच्छे राजमार्ग बनने से मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को माल के यातायात में भी फायदा होगा। इस बजट में सरकार पुरानी गाड़ियों पर स्क्रैपिंग पॉलिसी के लिए फंड का आवंटन किया है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया है।-अनुज गर्ग, अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनपद एक उत्पाद हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा दिया
केंद्र सरकार द्वारा बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए आयकर छूट की सीमा पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख कर दी गई है। एमएसएमई सेक्टर में ब्याज दर एक प्रतिशत माहवार से कम कर दी गई है। कोरोना में बंद हुए एमएसएमई सेक्टर को 95 फीसदी अनुबंध राशि को वापस करने की घोषणा कर राहत दी है। एक जनपद एक उत्पाद और अन्य हस्तशिल्प उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक यूनिटी मॉल स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी इस बजट का स्वागत करते हैं। - अंकित गोयल, अध्यक्ष साइमा।
व्यापारियों ने आम बजट का किया स्वागत
बजट स्वागत योग्य है। व्यापारियों और आम नागरिकों की मांग के अनुरूप सात लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट करने की घोषणा की गई। एमएसएमई छोटे, मध्यम व लघु उद्योगों को बैंकों से ब्याज की दर में एक प्रतिशत की छूट से उद्योगों को लाभ दिया है। व्यापारी और आम नागरिक को टैक्स स्लैब में बदलाव कर राहत मिलेगी। मोबाइल, टीवी, एलईडी, साइकिल, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की दरें भी बजट के बाद कम होगी। बुजुर्गों व महिलाओं को उनकी बचत पर बैंक दर पहले से अधिक ब्याज मिलेगा। - घनश्यामदास गर्ग, अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
रेलवे बजट नौ गुना बढ़ा, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
आम बजट सभी वर्गों के लिए समावेशी बजट है। रेलवे को कुल बजट की 3.3% भागीदारी के रूप में 2.4 लाख करोड़ जारी किए गए है। यह बजट वित्तीय वर्ष 2013-14 के मुकाबले 2023-24 में नौ गुना फंड जारी किया गया है। दिल्ली-शामली सहारनपुर रेल मार्ग दोहरीकरण के लिए फंड जारी होने की प्रबल संभावना है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मजबूत होने से दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जाम व प्रदूषण में कमी आएगी।-अनुज बंसल, सचिव अग्रवाल मित्र मंडल शामली।

लघु उद्योगों को बजट में राहत
केंद्र सरकार का आम बजट में एमएसएमई सेक्टर का ध्यान रखा गया है। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कर्ज लेने पर एक प्रतिशत ब्याज की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा टैक्स स्लैब में भी बदलाव कर नौकरीपेशा और व्यापारियों को राहत दी गई है। बजट देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगा। -अशोक बंसल, उद्यमी।

आम बजट से संबंधित फोटो उद्यमी अंकित गोयल।

आम बजट से संबंधित फोटो उद्यमी अंकित गोयल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed