फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entire city jammed with sugarcane laden vehicles, business affected

Shamli News: गन्ना लदे वाहनों से पूरा शहर जाम, प्रभावित हुआ कारोबार

Fri, 05 May 2023 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Entire city jammed with sugarcane laden vehicles, business affected
-सुबह कम शाम को ज्यादा गन्ने के वाहन आने से लग जाती हैं लंबी लाइनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटाे समाचार
शामली। अपर दोआब चीनी मिल में गन्ने लेकर आने वाले वाहनों के चलते शुक्रवार को पूरा दिन शहर जाम रहा। इससे जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कारोबार प्रभावित हुआ। चीनी मिल के अफसरों का कहना है कि मिल में 3.50 लाख क्विंटल गन्ना बाकी है। एक सप्ताह में मिल बंद हो जाएगी।
रविवार को बारिश के बाद शामली चीनी मिल नोकेन हो गई थी। सोमवार व मंगलवार को शामली चीनी मिल नोकेन के बाद 50 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया। उधर, मंगलवार शाम मिल चालू होते ही तकनीक खराबी के चलते बंद हो गई, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर गन्ने के वाहन खड़े रहे। शुक्रवार सुबह बाहरी वाहन अधिक आने से शहर पूरी तरह जाम हो गया। शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, शिव चौक, धीमानपुरा, हनुमान मंदिर चौक, अस्पताल राेड, बुढ़ाना रोड तक जाम लगा रहा। इसके चलते जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुुआ। मिल के महाप्रबंधक सुशील खोखर ने बताया कि साढ़े तीन लाख क्विंटल गन्ना बाकी है। इसके चलते चीनी मिल आठ मई तक चल पाएगी। जाम खत्म न होने तक गन्ने का नया इंडेंट जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------


धीमी गति से चल रही मिल, जिससे लग रहा जाम
सुबह कम और शाम को ज्यादा गन्ने के वाहन आने से शहर में जाम लग रहा है। वहीं जाम लगने का कारण चीनी मिल का धीमी गति से चलना माना जा रहा है। गन्ना सहकारी समिति के सचिव मुकेश राठी ने बताया कि तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह चीनी मिल चली है। चीनी मिल कम क्षमता के चलने से जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल में शाम के समय गन्ने के ज्यादा वाहन आने से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

मेरठ-करनाल हाईवे पर रोडवेज ने बदला रूट
शामली। नगर निकाय चुनाव के मतदान खत्म होने के बाद शाम को भारी वाहनों की नो-एंट्री चालू हुई तो मेरठ-करनाल हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। करनाल और मेरठ से शामली आने में कई घंटे लगे।

शामली डिपो के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर लंबा जाम लगने से मेरठ जाने वाली रोडवेज की बसें कांधला होकर बायवाला से मेरठ गईं। मेरठ-करनाल हाईवे और चीनी मिल के गन्ने का जाम को देखते हुए पानीपत रोड पर विजय चौक पर वाहनों को रोक कर निकाला गया। सुजडू गांव निवासी ट्रक चालक ने बताया कि वह हरियाणा से ट्रक लेकर आ रहा था। जाम को देखते हुए बिड़ौली में गुरुद्वारे के पास ट्रक रोक कर शामली पहुंचे हैं। ट्रक चालक का कहना है कि बृहस्पतिवार रात 9 बजे से जाम में फंसे रहे। क्लीनर के सहारे ट्रक छोड़कर शामली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed