फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enthusiasm celebrated Dr. Ambedkar's 125th birth anniversary

हर्षोल्लास से मनाई डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती

Fri, 15 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 15 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm celebrated Dr. Ambedkar's 125th birth anniversary
Enthusiasm celebrated Dr. Ambedkar's 125th birth anniversary - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर में अजंता चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही विचार गोष्ठी हुई और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आश्रम सेवा समिति की ओर से अजंता चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा प्रांगण में कार्यक्रम किया गया। समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, नगरपालिका परिषद शामली चेयरमैन अरविंद संगल, डाक्टर जगमोहन और जिला पंचायत सदस्यपति विपिन कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए समाज हित के कार्य करने पर जोर दिया। ईश्वरचंद जाटव, पूरणचंद जाटव, ब्रजपाल, सुरेंद्र, गोपीचंद, महिपाल, महावीर, सुरेश, विनोद, पवन, नितिन कुमार, रविकांत, बिनेश, कल्लू, ओमपाल, दयाराम, आकाश और सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समिति की तरफ से शहर में भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाबा साहब डाक्टर अंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि सहित कई झांकियां शामिल रहीं। 

उधर, वीवी इंटर कॉलेज मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता और राजकुमार चौहान के संचालन में गोष्ठी हुई। डाक्टर रामजीलाल कश्यप, हरबीर मलिक, डाक्टर मनोज चौधरी, डाक्टर सुनील कुमार, सतेंद्र तोमर, डाक्टर रविंद्र तोमर, संजीव मलिक, विपिन नेताजी, आशु नामदेव, नवीन नामदेव आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक की अध्यक्षता और पंकज कश्यप के संचालन में गोष्ठी की गई। क्षेत्रीय मंत्री तेजेंद्र निर्वाल, सुनील अरोरा, नवीन गर्ग, देवाशीष वर्मा, सचिन मित्तल, आशीष बिंदल, शिवांक गर्ग, सतीश प्रजापति, राहुल कश्यप, मयंक गुप्ता और प्रतीक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता एवं एडवोकेट जेके जैन के संचालन में गोष्ठी हुई। महेंद्र शर्मा, ओमवीर उपाध्याय, विष्णु शर्मा, डिम्पल शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, सुरेश सैनी, धरमवीर शांडिल्य, बाबू खां, डाक्टर अनीस, चौधरी आलम, नसीर अंसारी और हाफिज अब्दुल मौजूद रहे। 

उधर, राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने अजंता चौक पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, पूर्व विधायक बलबीर सिंह, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, योगेंद्र चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेडा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोहनपाल कसेरवा, बिजेंद्र सिंह, रजनीश कोरी, विकास धीमान, रामकुमार वर्मा, बाबूराम प्रधान, महकार सिंह, शिवकुमार, बिजेंद्र सिंह, अरविंद लांक आदि ने विचार रखे। 


वहीं, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दयानंदनगर गली नंबर सात में अंबेडकर जयंती मनाई गई। ज्योति निर्वाल, सौरभ शर्मा, नसीम अहमद, सारिका, मोहम्मद इकराम और राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed