फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entering the house and assaulting the villager, report filed against six

घर में घुसकर ग्रामीण से मारपीट, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and assaulting the villager, report filed against six
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में घर में घुसकर छह लोगों ने ग्रामीण को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया और अभद्रता की। पुलिस ने चार नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कुड़ाना निवासी नीटू ने शहर कोतवाली में रविवार देर रात बताया कि उसका भाई प्रमोद करीब नौ बजे अपने घर पर था। उसी समय गांव के बिल्लू, पिंकू उर्फ बसंत, बिट्टू, मोहित व दो अन्य लोग घर में घुस आए। वे उसके भाई से गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके भाई पर लाठी-डंडे व अन्य हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख पर चोट लगी है। हमले के दौरान उसकी भाभी बबीता बचाने के लिए आई तो उसे भी धक्का देकर गिरा दिया तथा अभद्रता की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed