फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enrollment process in tight security from today: Two barriers will be built in 50- 50 meters outside Shamli Collectorate

कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया आज से: शामली कलक्ट्रेट से बाहर बनेंगे 50- 50 मीटर में दो बैरियर, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Fri, 14 Jan 2022 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jan 2022 12:16 AM IST
सार

नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात कर दिए गए हैं। न्यायालय कक्षों में जाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।

विज्ञापन
Enrollment process in tight security from today: Two barriers will be built in 50- 50 meters outside Shamli Collectorate
shamli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हो जाएगी। नामांकन कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट परिसर में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। आज से कलक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में कैराना विधानसभा क्षेत्र, शामली एसडीएम कोर्ट में शामली विधानसभा क्षेत्र और शामली तहसीलदार कोर्ट में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र की नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग आफिसर और सहायक रिटर्निंग आफिसर तैनात कर दिए गए हैं। न्यायालय कक्षों में जाने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रत्येक न्यायालय कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले कक्षों और बाहर के क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तीन दिन में तीन मंत्रियों का इस्तीफा: अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी करेंगे साइकिल की सवारी

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन स्थल कलक्ट्रेट गेट से दोनों ओर 50-50 मीटर पर दो बैरियर बनाए गए हैं। बैरियर पर पुलिसकर्मी और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। एक प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जा सकेंगे। एक प्रत्याशी चार सेट दाखिल कर सकेगा। डीएम न्यायालय, एसडीएम व नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष में बैरिकेडिंग हो गई है।


नामांकन पत्र कक्षों और बाहरी क्षेत्र में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। अनावश्यक भीड़ को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अंतिम दिन आज
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह अपना नाम वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से अथवा बीएलओ के माध्यम से फार्म भरकर जुड़वा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed