फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   English question paper was easy, smile on the faces of the students

Shamli News: अंग्रेजी का प्रश्नपत्र रहा आसान, विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान

Wed, 01 Mar 2023 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Mar 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
English question paper was easy, smile on the faces of the students
- सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से आए, हल करने में नहीं आई कठिनाईसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र आसान आने से विद्यार्थियों खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल पाठ्यक्रम से आए, जिस कारण उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई।
बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की जिले के सभी 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र आसान आया।
विज्ञापन

छात्र अनिकेत ने बताया कि एक-एक नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न आसान आए थे। 20 नंबरों के बहुविकल्पीय प्रश्नों के आसान आने से बड़ी राहत मिली है। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कुणाल ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ अपठित गद्यांश और कविता भी आसान ही आई थी। उसने पहले से अंग्रेजी की अच्छी तैयारी की थी, जिस कारण उसके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। उसे कोई भी सवाल कठिन नहीं लगा। छात्र कृष्णा ने बताया कि उसे पहले लग रहा था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन जब प्रश्नपत्र आया तो सभी सवाल उसके अध्ययन किए हुए हुए थे। एक प्रश्न मोबाइल संबंधी था, जिसे हल करने के लिए सोचना समझना पड़ा। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र आसान रहा और उसे अच्छे अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।

-
19697 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 968 अनुपस्थित
शामली। यूपी बोर्ड की बुधवार को दोनों पाली में हुई परीक्षा में 19697 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जबकि 968 अनुपस्थित रहे।
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 13850 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 13129 ने परीक्षा दी और 721 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक हुई। इस पाली में इंटर भौतिक विज्ञान और अर्थ शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इन विषयों की परीक्षा में कुल 6815 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 6568 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 247 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई और कोई विद्यार्थी नकल करता नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed