फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Engaged in faith healing rituals; the student was admitted to the hospital when her condition deteriorated.

Shamli News: झाड़-फूंक में जुटे, हालत बिगड़ी तो छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया

Fri, 31 Jul 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Engaged in faith healing rituals; the student was admitted to the hospital when her condition deteriorated.
जिला अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित छात्रा प्रियांशी। संवाद
शामली। गांव लिसाढ़ निवासी इंटर की छात्रा प्रियांशी को सांप काटने के बाद परिजन पहले झाड़-फूंक कराने ले गए, जिससे करीब तीन घंटे का समय निकल गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम दी।
विज्ञापन

उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी थी, लेकिन बृहस्पतिवार को सिर में चक्कर आने की शिकायत पर उसे दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। छात्रा ने बताया कि रात में घर में निकले सांप से भाई को बचाने के दौरान उसने हाथ आगे किया, तभी सांप ने उसे काट लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज अखौरी ने बताया एक सप्ताह में सर्पदंश के आठ मामले पहुंचे है। इस वर्ष अब तक सर्पदंश के 75 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी का समय पर उपचार किया गया। उन्होंने अपील की कि सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत अस्पताल पहुंचें। जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता है और समय पर इलाज से मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed