फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   encroachment removal campaign launched

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाअतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
encroachment removal campaign launched
अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
विज्ञापन

कांधला। कस्बे में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पालिका की टीम के साथ कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाया और कई दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए उनका सामान भी कब्जे में लिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पालिका प्रशासन की टीम के साथ नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर के रेलवे रोड व गंगेरू मार्ग से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान को कब्जे में ले लिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने कस्बे के मोहल्ला खेल में पहुंचकर पालिका की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों सहित कई लोगों को चिह्नित कर एक दिन में बैनामा दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed