फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Encounter in Shamli : Betel nut killer arrested in case of murder of woman

शामली में मुठभेड़: महिला की हत्या का सुपारी किलर गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल, चार पहले हो चुके अरेस्ट

Fri, 09 Feb 2024 10:05 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Feb 2024 10:05 AM IST
सार

Shamli Crime News : शामली में महिला की हत्या करने वाले सुपारी किलर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। सुपारी किलर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन
Encounter in Shamli : Betel nut killer arrested in case of murder of woman
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के झिंझाना में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने दो लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी। शुक्रवार को सुबह आरोपी सुपारी किलर शामली से हरियाणा भागने की फिराक में था। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में सुपारी किलर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर बदमाश सुबह ही क्षेत्र से हरियाणा की ओर जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकना चाहा तो उसने पुलिस कर्मियों के ऊपर फायर कर दिया, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोली चलाई।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश सोनू उर्फ संदीप 31 दिसंबर 2023 को क्षेत्र के गांव दथेड़ा में हुई एक 65 वर्ष की महिला कौशल्या देवी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला कौशल्या देवी की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर हुई थी और उसी के ही दामाद सनी ने प्रमोद व सोनू उर्फ संदीप को अपनी सास कौशल्या देवी की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस की जांच में कुल पांच नाम प्रकाश में आए थे, जिनमें से तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कौशल्या देवी का दामाद सनी जिसने खुद कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव

विज्ञापन

वहीं, फरार पांचवां आरोपी सोनू उर्फ संदीप शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में कोई भी आरोपी फरार नहीं है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व कई कारतूस बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई थी सेंध, अब खुलेंगे बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed