{"_id":"62d6fc653f9f91432510b8c3","slug":"employment-fair-in-sai-iti-on-30th-shamli-news-mrt597686179","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं आईटीआई में रोजगार मेला 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं आईटीआई में रोजगार मेला 30 को
विज्ञापन
साईं आईटीआई में रोजगार मेला 30 को
शामली। सहारनपुर रोड स्थित साईं आईटीआई में 30 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई व साईं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उत्तीर्ण हैं, जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष है। रोजगार मेला में साक्षात्कार के लिए 29 जून तक सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जाएगा।