{"_id":"5faecd1b8ebc3e91b537e8ff","slug":"employees-will-be-selected-from-the-registered-candidates-shamli-news-mrt5109372110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत अभ्यर्थियों में से चुने जाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत अभ्यर्थियों में से चुने जाएंगे कर्मचारी
विज्ञापन

शामली। आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों का चयन अब सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से ही किया जाएगा।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी रखने के लिए सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस जैम की व्यवस्था लागू की गई है। सरकार से नामित एजेंसियों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखने की पुरानी व्यवस्था 18 अगस्त 2020 से निरस्त कर दी गई है। सभी विभाग जैम पोर्टल के माध्यम से ही आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की की व्यवस्था करेंगे।
विभाग जैम पोर्टल पर सेवा प्रदाता का चयन करेंगे तथा सभी रिक्तियों की संख्या सेवा प्रदाता को दी जाएगी। सेवा प्रदाता सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए अभ्यर्थियों का चयन सेवा योजना विभाग में पंजीकरण अभ्यर्थियों में से ही वरिष्ठता के आधार पर किया जाएगा।