{"_id":"6786af5a3fad914a64073b18","slug":"employee-attacked-incident-captured-in-cctv-shamli-news-c-26-1-sal1002-135219-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कर्मचारी पर किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कर्मचारी पर किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद
Wed, 15 Jan 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन में सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी। सोशल मीडिया
झिंझाना। भड़ी गांव निवासी सामुल पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि वह मेरठ स्थित एक कंपनी में कार्यरत है और बोर्ड लगाने का कार्य करता है। बताया कि थानाभवन में मंगलवार को वह विनय सैनी के यहां पर बोर्ड लगा रहा था।
इसी बीच दो भाई छह अन्य को लेकर पहुंचे और उसे रास्ता देने को कहा। आरोप है कि रास्ता देने के बावजूद सभी उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। मामला पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विवाहिता को पीटने का आरोप : कांधला। गांव गढ़ी दौलत निवासी विवाहिता अफसाना ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पति, ससुर, सास, जेठ आए दिन दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग की।
विज्ञापन
मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।