फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis placed on maintaining an atmosphere of peace

हसनपुर फायरिंग प्रकरण लखनऊ तक पहुंचा

Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on maintaining an atmosphere of peace
शांति का माहौल बनाए रखने पर दिया जोर
विज्ञापन

शामली। गांव हसनपुर में एक पखवाड़ा पूर्व दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग प्रकरण का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने गांव में पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। इस विवाद का निस्तारण कर शांति का माहौल बनाए जाने पर जोर दिया गया।
शनिवार को पूर्व मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह गांव हसनपुर में पहले श्रीनिवास शर्मा के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे अमरपाल पक्ष के यहां पहुंचे। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव में जो हुआ गलत हुआ, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। गांव में सभी लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। 40 वषों से भी अधिक समय से वे व्यक्तिगत रूप से इस गांव से जुड़े हैं। इससे पहले यहां कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह जाति के आधार पर लड़ाई नहीं है। दोनों पक्षों के साथ सभी वर्गों के लोग जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ से उनसे इस प्रकरण के बारे में जानकारी मांगी गई है। उनकी कोशिश है कि इस विवाद का निस्तारण हो और गांव में शांति का माहौल बने। उनके साथ पूर्व प्रमुख विनोद मलिक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा, संजीव शर्मा, सतबीर शर्मा आदि गांव हसनपुर पहुंचे और दोनों पक्षों से मिलकर प्रकरण की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि विवाद का जल्दी हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दो परिवारों का आपसी विवाद है। इसे कुछ दलों द्वारा राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया है, लेकिन ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान श्रीनिवास शर्मा, रामकुमार शर्मा, देवेंद्र, हरेंद्र, संजीव प्रधान आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से मिलकर प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed