फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on one booth ten youth

एक बूथ दस यूथ पर दिया जोर

Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on one booth ten youth
एक बूथ दस यूथ पर दिया जोर
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में बूथ कमेटी के मंडल अध्यक्ष कुंवर अय्यूब एडवोकेट ने एक बूथ, 10 यूथ का फार्मूला देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कुंवर अय्यूब एडवोकेट ने कहा कि संगठन में सभी जातियों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन में नई ऊर्जा पैदा करनी है। जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति वफादार नहीं हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने अरविंद झाल को बूथ कमेटियों का जिला प्रभारी नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि पार्टी की जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के इच्छुक नेता अपना नाम दो दिन के अंदर प्रस्तुत कर दें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। इसके लिए जल्द ही रालोद आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। इस अवसर पर अशरफ अली, ऋषिराज राझड़, अनवार चौधरी, इस्लाम अहमद, सत्यवीर पंवार, वाजिद अली, मुबारक अली, योगेंद्र चेयरमैन, कंवर हसन, कंवरपाल मालैंडी, विक्रांत जावला, हरेंद्र ताना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed