फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on membership campaign in Rashtriya Lok Dal meeting

Shamli News: राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on membership campaign in Rashtriya Lok Dal meeting
शामली में भैंसवाल रोड पर रालोद कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक प्रसन्न चौधरी और अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक शुक्रवार को भैंसवाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान प्रभारी अरुण सिंह भुल्लन और संजय उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सदस्यता अभियान और संगठन के विस्तार की समीक्षा की।
मुख्य अतिथि संजय ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन की आत्मा है। यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुट जाएँ तो राष्ट्रीय लोकदल हर वर्ग के बीच नई ऊर्जा के साथ खड़ा होगा।
विज्ञापन

अरुण सिंह भुल्लन ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता कम से कम 25 नए सदस्य बनाए। यह अभियान जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ना चाहिए।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और राष्ट्रीय लोकदल ही किसानों, युवाओं व आम जनता की सच्ची आवाज है। सदस्यता अभियान के जरिए पार्टी की ताकत और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस ने कहा कि रालोद किसानों और मजदूरों की पार्टी है। इसे हर गली-गांव तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि हर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की।

बैठक में विजय कौशिक, राजन जावला, धर्मवीर चेयरमैन बनत, रजनीश कौरी, विकास धीमान, ब्रजवीर एडवोकेट, अमित कुमार, शशि वर्मा, लबनान चौधरी, बाबूराम पंवार, राजेंद्र वर्मा, अजब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed