फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on making members to strengthen the organization

संगठन को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर

Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making members to strengthen the organization
शामली आरके इन्टर कॉलेज में पूर्व सैनिको की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जनरल एसएस अहलावत के सामने अपन? - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के भवन में इंडियन एक्स सर्विसिज लीग शामली के तत्वावधान में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिक संगठन की एकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पवितार को आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि इंडियन एक्स सर्विसिज लीग उप्र के अध्यक्ष विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त जनरल एसएस अहलावत ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया। उप्र प्रधान संगठन के अध्यक्ष पूर्व सैनिक जितेंद्र सिंह ने सभी प्रधानों को भविष्य में मार्गों आदि के नाम पर शहीद सैनिकों के नाम पर रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में पूर्व सैनिकों ने कैंटीन, सोल्जर बोर्ड और ईसीएचएस (मेडिकल) संबंधी समस्याओं को रखा। साथ ही सोल्जर बोर्ड में अधिकारियों व कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति न होने की समस्या उठाई गई। मेरठ से आए कैप्टन रावत व कैप्टन आरके शर्मा ने पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया। इस अवसर पर कलय सिंह, वीरसैन, कंवरपाल, रामपाल, सलेक चंद, सुरेंद्र सिंह, नहार सिंह, प्रमोद कुमार, रविंद्र मलिक, रामपाल, सतेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कप्तान सहदेव सिंह और संचालन सचिव तेजपाल वशिष्ठ ने किया।

शामली आरके इन्टर कॉलेज में पूर्व सैनिको की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जनरल एसएस अहलावत के सामने अपन?

शामली आरके इन्टर कॉलेज में पूर्व सैनिको की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जनरल एसएस अहलावत के सामने अपन?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed